कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के रोड शो पर, महिलाओं व बच्चों ने बरसाये फूल

सोमवार को कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कालपी नगर मे रोड शो करके पार्टी उम्मीदवार उमाकांती सिंह के..

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के रोड शो पर, महिलाओं व बच्चों ने बरसाये फूल
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के रोड शो..

सोमवार को कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कालपी नगर मे रोड शो करके पार्टी उम्मीदवार उमाकांती सिंह के पक्ष मे जनता तथा महिलाओं को जमकर प्रभावित किया।इस दौरान जगह जगह घरों के ऊपर से महिलाओं के द्वारा फूल मालाओं की वारिश से गदगद प्रियंका गांधी काफी उत्साहित दिखी।

मौदहा, हमीरपुर, कदौरा रोड से होते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का काफिला शाम 4 बजे कालपी विधानसभा क्षेत्र के जोल्हूपुर मोड़ पहुंचने पर जिला अध्यक्ष दीपांशु दिवौलिया, पूर्व विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह सरसेला की अगुवाई में फूल मालाओं से स्वागत किया।

यह भी पढ़ें - सपा के शासन में गुंडे माफियाओं का बोलबाला रहता है : मायावती

ऐतिहासिक नगरी कालपी के ठक्कर बापा इंटर कॉलेज के सामने से जनसंपर्क अभियान के तहत प्रियंका गांधी का काफिला शुरू हुआ। कालपी विधानसभा क्षेत्र की कांग्रेसी उम्मीदवार उमाकांती सिंह पूर्व विधायक के समर्थन में रोड शो शुरू हुआ। स्टार प्रचारक एवं राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का रोड शो पुराने बस स्टॉप ,खोवा मंडी, टरनंनगंज बाजार ,नगर पालिका चौराहा होते हुए मुन्ना फुलपावर चौराहे में पहुंचा।

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के रोड शो..

रोड शो इसके उपरांत जुलैहटी मार्केट, हरीगंज  चौराहा होकर रोड शो दुर्गा मंदिर चौराहे में पहुंचा। दुकानों एवं घरों से प्रियंका गांधी के काफिले पर महिलाओं बच्चों ने फूल बरसाये। प्रियंका गांधी के साथ गाड़ी के ऊपर कालपी की कांग्रेस उम्मीदवार रमाकांती सिंह तथा उरई सीट की प्रत्याशी उर्मिला खाबरी जनता का अभिवादन कर रही थी।इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी का छोटा बड़ा नेता मौजूद रहा।शाम करीब 6 बजे प्रियंका गांधी वाड्रा का काफिला कानपुर की ओर प्रस्थान कर गए।

यह भी पढ़ें - बाबा की गर्मी निकालने की बात पर, महोबा में ये क्या बोल गए अखिलेश यादव

  • प्रियंका गांधी के काफिले में सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था

देश के सबसे बड़े राजनीतिक परिवार से जुड़ी कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के कालपी नगर के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस प्रशासन के द्वारा पुख्ता व्यवस्था की गई थी। रोड शो के काफिले के आगे एवं पीछे पुलिस जवान भारी संख्या में मौजूद  रहे।

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के रोड शो..

इसी प्रकार रोड शो के काफिले अगल-बगल भारी संख्या में सशस्त्र पुलिस के जवान बराबर चल रहे थे। क्षेत्राधिकारी श्री राम सिंह ,कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह, एडीशनल इंस्पेक्टर विवेक कुमार मौर्या, वरिष्ठ उपनिरीक्षक नन्हे लाल सिंह के अलावा विभिन्न सर्किल के सीओ, इस्पेक्टर,उप निरीक्षक तथा कई थानों की पुलिस जवान ड्यूटी में मुस्तैदी से जुटे रहे।

यह भी पढ़ें - आप राजीव को विधायक बनाओ, मैं उसे और बड़ा बनाऊंगा - अमित शाह 

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के रोड शो..

What's Your Reaction?

like
2
dislike
0
love
2
funny
0
angry
0
sad
0
wow
2