सोशल मीडिया पर वायरल -बचपन का प्यार... वाह भई वाह भूल नही जाना
इस बच्चे का नाम सहदेव कुमार दिरदो है, जो कि छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के उरमा-पाल गांव रहने वाला है। नक्सल प्रभावित क्षेत्र पेंदलनार स्कूल..

फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर और यूट्यूब जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इन दिनों एक गाने ने धूम मचाई है. गाने के बोल हैं ‘सोनू मेरी डार्लिंग, बचपन का प्यार भूल नहीं जाना रे’ जिस बच्चे ने इसे गाया है, अब लोग उससे मिलने के बेताब हो रहे हैं। सुकमा के छिंदगढ़ ब्लॉक का रहने वाला सहदेव अब बॉलीवुड सिंगर बादशाह के साथ गाना गाएगा।
यह भी पढ़ें - यूपी में फिल्मों की अप्रूव्ड स्क्रिप्टों में बदलाव किया तो नहीं मिलेगा अनुदान
- कौन है सहदेव दिरदो
इस बच्चे का नाम सहदेव कुमार दिरदो है, जो कि छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के उरमा-पाल गांव रहने वाला है। नक्सल प्रभावित क्षेत्र पेंदलनार स्कूल में सहदेव ने पांचवीं कक्षा में पढ़ते वक्त 26 जनवरी की तैयारी के दौरान यह गाना गाया गया था। एक टीचर के कहने पर सहदेव ने गाना गाया और किसी ने वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। लेकिन तब इसे किसी ने नहीं देखा, अब ये गाना पिछले कुछ दिनों में ही इतना वायरल हो गया कि सहदेव अब पूरे देश में छाया हुआ है।
एक इंटरव्यू के दौरान सहदेव ने बताया कि उनके घर टीवी, मोबाइल जैसी चीजें नहीं हैं। पिता गुड्डे राम दिरदो पेशे से किसान हैं। सहदेव की मां दिरदो गंगी की पांच साल पहले मौत हो गई। सहदेव की 4 बहनें और दो भाई हैं। सहदेव ने बताया था कि वह हमेशा दूसरों के फोन से गाने सुनते हैं और स्कूल में गाना भी दूसरे के मोबाइल में सुनकर गाया था। सहदेव का कहना है कि वह बड़ा होकर सिंगर बनना चाहता है।
यह भी पढ़ें - टीवी पर जल्द आ रहा है बालिका वधू का दूसरा सीज़न, प्रोमो रिलीज
- गुजरात के कमलेश बरोट ने गया था 2017 में यह गाना
‘बचपन का प्यार...’ गीत को असल में गुजरात के कमलेश बरोट ने गया था। इसे सुन-सुनकर सहदेव ने उसे याद कर लिया। वीडियो वायरल होने के बाद सहदेव मशहूर हो गया।
इस वीडियो पर लाखों रील्स और फनी वीडियोज बन चुके हैं। कई साउंड प्रोड्यूसर ने तो इस गाने का रिमिक्स करके नए वीडियो बनाने शुरू कर दिए हैं।
यह भी पढ़ें - आखिर Khan Sir का पूरा नाम क्यों पूछा जा रहा है, जानिये कहाँ से शुरू हुआ ये पूरा विवाद
- बॉलीवुड सिंगर बादशाह के साथ गाना गाएगा सहदेव
सुकमा के छिंदगढ़ ब्लॉक का रहने वाला सहदेव अब बॉलीवुड सिंगर बादशाह के साथ गाना गाएगा। हाल ही में बॉलीवुड सिंगर बादशाह ने भी सहदेव से वीडियो कॉल पर बात की और उन्हें मिलने के लिए चंडीगढ़ बुलाया।
बॉलीवुड सिंगर बादशाह को जब सहदेव के बारे में पता चला तो उन्होंने उससे संपर्क किया। इसके बाद बादशाह ने सहदेव से वीडियो कॉल पर बात की।
यह भी पढ़ें - कृति सेनन ने पोस्ट कीं ऐसी दमदार तस्वीरें जिसे देख अमिताभ कमेंट करने को हुए मजबूर
- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी इस गाने के मुरीद
सहदेव के गाने का फैन बॉलीवुड तो हुआ ही अब सूबे के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी इस गाने के मुरीद हो गए हैं। मंगलवार को सीएम बघेल ने सहदेव से मुलाकात की और ये गाना सुनाने को कहा। इस वीडियो को सीएम बघेल ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया। वीडियो को शेयर करते हुए सीएम बघेल ने लिखा... बचपन का प्यार वाह !
यह भी पढ़ें - कानपुर से खजुराहो रुट में हाईटेक मेमू ट्रेन का संचालन अगले माह
- 90 लाख व्यू मिले
सहदेव के गाने का वीडियो सोशल मीडिया में 90 लाख बार देखा गया है। कई मीम और सोशल मीडिया वीडियो इस पर बन रहे हैं। कई साउंड प्रोड्यूसर ने तो इस गाने का रिमिक्स करके नए वीडियो बनाने शुरू कर दिए हैं।
गांव के आस-पास शादी ब्याह के मौके पर सहदेव ने ये गाना सुना था। जो वो अक्सर गुनागुनाता था। जिस मासूमियत से क्लास में उसने ये गाना गाया ये लोगों के मन को भा गया। उम्मीद की जा रही है कि सुकमा के अंदरूनी इलाके से सहदेव के रूप में बस्तर और छत्तीसगढ़ को नया कलाकार मिल सकता है।
यह भी पढ़ें - ग्राम पंचायत कार्यालय में भरा था भूसा, कमिश्नर ने खाली करवाया
View this post on Instagram
What's Your Reaction?






