ग्रामीणों ने 140 फिट गहरे कुएं में गिरे, मासूम भाई बहन को जीवित निकाला

जनपद के गुरेह गांव में आज उस समय हड़कंप मच गया। जब खेल खेल में भाई बहन 140 फिट गहरे कुएं में गिर गए लेकिन ग्रामीणों ने आनन-फानन..

Aug 3, 2021 - 07:52
 0  3
ग्रामीणों ने 140 फिट गहरे कुएं में गिरे, मासूम भाई बहन को जीवित निकाला

जनपद के गुरेह गांव में आज उस समय हड़कंप मच गया। जब खेल खेल में भाई बहन 140 फिट गहरे कुएं में गिर गए लेकिन ग्रामीणों ने आनन-फानन में पुलिस को सूचना देने के बाद कुएं में गिरे दोनों बच्चों को सकुशल निकाल लिया और इलाज के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है। जहां डॉक्टरों का कहना है कि दोनों बच्चे अब खतरे से बाहर हैं। 

यह भी पढ़ें -  बांदा के मंडल कारागार में बन्द माफिया मुख्तार अंसारी की पत्नी व साले की सम्पति कुर्क

देहात कोतवाली अर्न्तगत  गुरेह गांव निवासी रवि कुशवाहा का लड़का विहान (2) और लड़की कविता( 5) मंगलवार सुबह खेत में बने कुएं के पास खेल रहे थे तभी दोनों बच्चे एक सौ चालीस फिट गहरे कुएं में गिर गए।

बच्चों की चीख पुकार सुन ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत से करीब डेढ़ घंटे बाद रेस्क्यू कर बच्चों को कुएं से बाहर निकाल लिया। आनन-फानन में एम्बुलेंस से बच्चों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद अब बच्चों की हालत में स्थिर है।

यह भी पढ़ें -  गुब्बारों व फूल-मालाओं से सुसज्जित उचित दर दुकानों में अन्न महोत्सव मनाने की तैयारी

ग्रामीणों का मानना है कि यह किसी चमत्कार से कम नहीं है कि इतनी गहराई में गिरे बच्चे डेढ़ घंटे तक पानी में रहे फिर भी दोनों बच्चे सकुशल निकल आए।वही परिजनों ने बताया की बच्चे खेत में बने कुएं के पास खेल रहे थे तभी दोनों कुएं में गिर गए।

वहीं जिला अस्पताल के डॉक्टर अभिषेक ने बताया की दो बच्चे कुएं में गिर गए थे जिनको ग्रामीणों द्धारा अस्पताल लाया गया है। बच्चों की हालत अब सही है, उनको भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।दोनों बच्चे अब खतरे से बाहर हैं।

यह भी पढ़ें - बाँदा : बारिश ने पिछले वर्ष का रिकॉर्ड तोड़ा, अब तक 545 मिमी. वर्षा हुई, नदियों का जलस्तर बढ़ा

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 1