उप्र : सपा-बसपा के कई नेता भाजपा में शामिल
भारतीय जनता पार्टी में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी के पूर्व विधान परिषद सदस्य, विधायक...

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी के पूर्व विधान परिषद सदस्य, विधायक, ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य समेत अन्य नेता अपने समर्थकों के साथ शामिल हुए।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि आज बहुत बड़ी संख्या में विभिन्न राजनीतिक दलों में कार्य करने वाले नेता हमारे परिवार में शामिल हो रहे हैं। भाजपा एक विचारधारा का समूह है। यह समूह ही हमारी ताकत है। आज हमारी राज्य और केंद्र में सरकार है। हमारी पार्टी बिना किसी भेदभाव के काम करती है। सरकार की नीतियां गरीब और उनके कल्याण के लिए समर्पित हैं। हमसे पहले की सरकारों ने लोगों के साथ भेदभाव किया। हमें आगे बढ़ना है। अगर हमें विकसित राष्ट्र बनना है तो सभी लोग प्रधानमंत्री मोदी से जुड़ें।
यह भी पढ़े : कानपुर बुन्देलखण्ड की 10 लोकसभा सीटों में नौ महिलाएं ही पहुंच सकी संसद
चौधरी ने कहा कि भाजपा परिवार वाद से आगे बढ़कर चलती है। मंच पर बैठे लोग बेहद ही सामान्य परिवार के लोग हैं। यहां कोई भी मंच पर और कोई भी सामने कुर्सियों पर बैठ सकता है। इसलिए सब लोग भाजपा में जुड़ें और मोदी के हाथों को मजबूत करें।
यह भी पढ़े : एसटीएफ को कौशांबी पुलिस परीक्षा लीक मामले के मुख्य आरोपी ने सरेंडर किया
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सबका साथ सबका विकास का नारा दिया था। भाजपा उसी नारे को चरितार्थ करते हुए आगे बढ़ रही है। हम लोग जहां भी जाते हैं, माताएं, बहनें, किसान, युवा एक सुर में कहते हैं कि तीसरी बार भी नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। आप सबके आने से पार्टी मजबूत होगी। पार्टी में शामिल होने वालों से अपील है कि सभी लोग प्रदेश की 80 लोकसभा सीटें जितने के लिए काम करें।
यह भी पढ़े : बाबू सिंह कुशवाहा की जन अधिकार पार्टी उप्र में 50 सीटों पर चुनाव लड़ने को तैयार
जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि भाजपा बहुत अच्छी पार्टी है। पार्टी में शामिल होने वालों का स्वागत है। मैं इतना ही कहना चाहूंगा कि भाजपा में शामिल होने वालों का भविष्य अच्छा है। यहां देर है अंधेर नहीं है। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री व राज्यसभा सदस्य अमरपाल मौर्य, प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रजबहादुर समेत अन्य नेता मौजूद रहे।
बसपा से अच्छे लाल निषाद, सपा बसपा में विधायक रह चुके मधुसूदन, पूर्व एमएलसी श्याम सुंदर सिंह, विवेक शर्मा, ब्लॉक प्रमुख धर्मेंद्र, ब्लॉक प्रमुख रुदौली अनूप चौधरी, राजरानी वर्मा, दिनेश यादव, लाल सिंह लोधी, महेंद्र राय, नरेंद्र सिंह समेत अन्य नेता शामिल हुए।
भाजपा की सदस्यता लेने के लिए बसपा के बरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री अनन्त मिश्रा 'अंटू' भी भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय पहुंचे थे, लेकिन किन्हीं कारणों से उनकी ज्वाइंनिंग नहीं हो पायी। पार्टी सूत्रों की मानें तो अंटू मिश्रा दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे।
हिन्दुस्थान समाचार
What's Your Reaction?






