अज्ञात बदमाशों ने डॉक्टर को मारी गोली, हालत नाजुक

राजधानी लखनऊ के चिनहट इलाके में मंगलवार देर रात कार सवार एक चिकित्सक को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी..

May 26, 2021 - 05:27
May 26, 2021 - 05:29
 0  1
अज्ञात बदमाशों ने डॉक्टर को मारी गोली, हालत नाजुक
फाइल फोटो

लखनऊ,

राजधानी लखनऊ के चिनहट इलाके में मंगलवार देर रात कार सवार एक चिकित्सक को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। गोली उनके सिर में लगी है। वारदात के बाद हमलावर फरार हो गये। पुलिस ने घायल चिकित्सक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है, उनकी हालत बेहद नाजुक है।   

डीसीपी ईस्ट संजीव सुमन ने बुधवार को यह बताया कि घायल चिकित्सक की पहचान चिनहट के मटियारी निवासी संदीप जायसवाल के रुप में हुई है। परिजनों ने बताया कि चिकित्सक संदीप रात करीब 12 बजे कार से अपने घर लौट रहे थे। आवास से करीब दो सौ मीटर पहले एक सफेद रंग की कार सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर उन्हें रोका।

यह भी पढ़ें - चक्रवाती तूफान यास बंगाल व ओडिशा में मचा रहा तबाही, कल झारखंड पहुंचेगा

चिकित्सक कुछ समझ पाते कि तभी बदमाशों ने उनके सिर में गोली मार दी और फरार हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस और परिवार के लोग घायल को लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से उन्हें ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। ​चिकित्सकों के मुताबिक, संदीप के सिर से एक गोली दाखिल हुई जो जबड़े में फंसी हुई है उनका ऑपरेशन चल रहा है।  

डीसीपी ईस्ट ने बताया कि चिकित्सक संदीप जायसवाल का सर्वोदय नगर में हर्षित हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर के नाम से अस्पताल है। मंगलवार देर रात वह अस्पताल से घर लौट रहे थे, तभी बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। परिजन पुरानी रंजिश की बात बता रहे हैं, लेकिन किसी का खुलकर नाम नहीं बताया है। स्थानीय लोगों के बयान दर्ज किए गए हैं और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैैं।

यह भी पढ़ें - गुजरात से बांदा आ रही प्राइवेट बस पेड़ से टकराई, 7 यात्री घायल

हि.स

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 1
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 1
Sad Sad 0
Wow Wow 1