बारातियों से भरी बेकाबू ट्रैक्टर ट्राली पलटी दो बच्चों की मौत, 11 घायल

मध्य प्रदेश के अजय गढ़ से फतेहगंज आई बारात शनिवार को वापस जा रही थी। तभी बारातियों से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलट गई जिससे..

Feb 19, 2022 - 08:17
Feb 19, 2022 - 08:24
 0  2
बारातियों से भरी बेकाबू ट्रैक्टर ट्राली पलटी दो बच्चों की मौत, 11 घायल

बांदा, 

मध्य प्रदेश के अजय गढ़ से फतेहगंज आई बारात शनिवार को वापस जा रही थी। तभी बारातियों से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलट गई जिससे 2 बच्चों की मौत हो गई और 15 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना शनिवार को दोपहर में कालिंजर थाना क्षेत्र के अस्थाई बस स्टैंड के पास हुई।

यह भी पढ़ें - बाँदा में मतदान दिवस पर 500 मॉडल बूथ बनाए जाएंगे और इनकी साज सज्जा की जाएगी

ट्रैक्टर में 15 लोग सवार थे। घटना के तुरंत बाद सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए नरैनी स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। वहां के डॉक्टरों ने घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। इस घटना में 13 वर्ष का शनि और संतोष पटेल के 8 वर्षीय पुत्र की मौत हो गई।

बारात अजय गढ़ मध्य प्रदेश से फतेहगंज थाना क्षेत्र के कल्याणपुर आई थी। बारात विदाई के बाद वापस जा रही थी। लौटते समय ट्रैक्टर डिवाइडर से टकरा गया जिससे यह दर्दनाक दुर्घटना हुई। इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अभिनंदन मौके पर पहुंचे और घायलों का हालचाल लिया।

यह भी पढ़ें - रामदुलारी मायके गई, खटिया हमारी...

यह भी पढ़ें - पूजा करने गई महिलाओं और बच्चों पर मधुमक्खियों ने किया हमला आधा दर्जन जख्मी

What's Your Reaction?

Like Like 2
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 1
Wow Wow 2