यूपी के मंत्री जिलों में पहुंचाएंगे सरकार की उपलब्धियां
उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री अब जिलों में जाकर सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएंगे...
25 मार्च को जनता के बीच देंगे 8 साल का ब्योरा
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री अब जिलों में जाकर सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएंगे। 25 मार्च को सभी मंत्री अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर बीते 8 वर्षों में सरकार द्वारा किए गए कार्यों का ब्योरा देंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंत्रिमंडल की बैठक में इस संबंध में निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने बीते 8 वर्षों में जनहित में कई योजनाएं चलाई हैं, जिनका लाभ आम जनता को मिला है। मंत्रियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि जनता को इन योजनाओं और विकास कार्यों की सही जानकारी मिले।
यह भी पढ़े : बांदा, हमीरपुर, झाँसी, जालौन में तेजी से हो रहा सर्किल रेट पुनरीक्षण
वन ट्रिलियन अर्थव्यवस्था को लेकर गंभीर समीक्षा
बैठक में मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य पर भी चर्चा की। उन्होंने मंत्रियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने विभागों में इस लक्ष्य को लेकर गंभीर समीक्षा करें और आवश्यक कदम उठाएं।
जिलों में वितरित होगा गंगाजल
सरकार ने यह भी निर्णय लिया है कि जिलों में प्रभारी मंत्रियों के जरिए श्रद्धालुओं को गंगाजल वितरित किया जाएगा। यह गंगाजल 100 मिलीलीटर की बोतलों में उपलब्ध कराया जाएगा। सरकार का मानना है कि इससे आस्था और संस्कृति को बल मिलेगा।
यह भी पढ़े : बांदा : अवैध बालू खनन पर शिकंजा, संयुक्त टीम की छापेमारी में करोड़ों का जुर्माना
सरकार के इस फैसले को जनता के बीच सकारात्मक संदेश के रूप में देखा जा रहा है। आने वाले दिनों में प्रदेश सरकार इस तरह की और भी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की योजना बना रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
