उप्र : महिला सशक्तीकरण को 17 से 25 अक्टूबर तक चलाया जायेगा विशेष अभियान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर महिलाओं एवं बाल अपराधों के प्रति जन जागरूकता लाये जाने के लिये विशेष अभियान चलाने की रूप रेखा तैयार की जा रही है...

लखनऊ, (हि.स.)
- अभियान की विस्तृत रूपरेखा की अपर मुख्य सचिव, गृह व पुलिस महानिदेशक ने की समीक्षा
इसी कड़ी में अपर मुख्य सचिव, गृह अवनीश कुमार अवस्थी व पुलिस महानिदेशक, हितेश चन्द्र अवस्थी के समक्ष शनिवार को लोकभवन स्थित सभा कक्ष में विशेष अभियान की रूपरेखा का प्रस्तुतीकरण अपर पुलिस महानिदेशक 1090, नीरा रावत द्वारा किया गया।
यह भी पढ़ें - विपक्षी दलों पर योगी बरसे, बोले इनके डीएनए में है विभाजन,लोगों को बांटना प्रवृति
अपर मुख्य सचिव, गृह ने बताया कि सभी विभागों जैसे चिकित्सा शिक्षा, तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षा, उच्च शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, बेसिक शिक्षा, श्रम एवं सेवायोजन, पुलिस, पंचायती राज, ग्राम विकास, सूचना एवं जनसम्पर्क आदि विभागों के माध्यम से महिला सशक्तीकरण एवं सम्मान के लिए 17 से 25 अक्टूबर तक चलाये जाने वाले अभियान का सफल संचालन सुनिश्चित किया जायेगा।
यह भी पढ़ें - मुख्यमंत्री योगी ने 300 करोड़ के सबसे बड़े ऑक्सीजन प्लांट का किया शुभारम्भ
प्रदेश की महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा को सुदृढ़ किये जाने के लिए पूरे प्रदेश में जनजागरूकता अभियान चलाया जायेगा। महिलाओं व बच्चों को आत्मसुरक्षा हेतु सशक्त बनाने व प्रदेश के सभी बच्चों, महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक करते हुए सुरक्षा संबंधी जानकारी प्रदेश के जनपदों की पुलिस व अन्य विभागों के माध्यम से पहुंचायी जायेगी।
यह भी पढ़ें - विजयादशमी : रथ पर सवार होकर रामलीला मैदान जाएंगे सीएम योगी
पुलिस महानिदेशक ने बताया कि प्रदेश के सभी जनपदों में थानों व अन्य विभागों के माध्यम से स्कूल, काॅलेजों में संबंधित पोस्टर चस्पा कराये जाने तथा जन जागरूकता के लिए विभिन्न कार्यक्रमों द्वारा प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही यह निर्देश भी दिए गए हैं कि महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा व उनके द्वारा दर्ज शिकायतों का त्वरित निस्तारण विशेष अभियान चलाकर कराया जाए।
What's Your Reaction?






