डॉ. अच्युत सामंत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई प्रतिष्ठित सम्मान, रोमानिया में मिली मानद नागरिकता

प्रख्यात शिक्षाविद्, समाज सुधारक तथा KIIT, KISS और KIMS के संस्थापक डॉ. अच्युत सामंत को शिक्षा, सामाजिक विकास और मानवीय सेवा...

Sep 26, 2026 - 13:38
Sep 26, 2026 - 13:45
 0  2
डॉ. अच्युत सामंत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई प्रतिष्ठित सम्मान, रोमानिया में मिली मानद नागरिकता

शिक्षा, सामाजिक विकास और मानवीय सेवा में आजीवन योगदान के लिए सम्मानित; FIDE का ‘Education Philanthropic Award’ भी मिला

भुवनेश्वर। प्रख्यात शिक्षाविद्, समाज सुधारक तथा KIIT, KISS और KIMS के संस्थापक डॉ. अच्युत सामंत को शिक्षा, सामाजिक विकास और मानवीय सेवा के क्षेत्र में उनके आजीवन योगदान के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई प्रतिष्ठित सम्मानों से नवाजा गया है। 21 सितंबर 2026 को उन्हें रोमानिया के मिलिशाउत्सी (Milișăuți) नगर की मानद नागरिकता प्रदान की गई।

इसके साथ ही बर्लाद (Bârlad) नगर पालिका की ओर से उन्हें प्रतिष्ठित ‘की टू द सिटी ऑफ बर्लाद’ (Key to the City of Bârlad) से सम्मानित किया गया। इस तरह डॉ. सामंत दो रोमानियाई नगर पालिकाओं से ऐसे नागरिक सम्मान प्राप्त करने वाले पहले ओड़िया व्यक्ति बन गए हैं।

यह भी पढ़े : यमुना एक्सप्रेसवे हादसा : 19 चालान के बाद भी सड़क पर दौड़ती रही बस

रोमानिया में मानद नागरिकता किसी नगर की ओर से दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान माना जाता है। वहीं ‘की टू द सिटी’ यूरोप की प्राचीन परंपराओं में शामिल है। डॉ. सामंत ने रोमानिया में भारत के राजदूत डॉ. मनोज कुमार मोहापात्रा के साथ बर्लाद का दौरा किया।

डॉ. अच्युत सामंत ने कहा कि रोमानिया के मिलिशाउत्सी में मिले आत्मीय स्वागत से वह भावुक हुए। उन्होंने दोनों शहरों के लोगों से मिले प्रेम और स्नेह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वहां की स्मृतियां हमेशा उनके हृदय के करीब रहेंगी।

CEEMAN Champions Awards में ‘Leader of the Year’

डॉ. सामंत को CEEMAN Champions Awards 2026 में शिक्षा, सामाजिक विकास, मानवीय सेवा और संस्थान निर्माण के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए ‘Leader of the Year’ के रूप में भी सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार रोमानिया में आयोजित 34वें CEEMAN Annual Conference के दौरान प्रदान किया गया। उनकी अनुपस्थिति में उनके प्रतिनिधि ने यह सम्मान ग्रहण किया।

CEEMAN (International Association for Management Development in Dynamic Societies) का मुख्यालय स्लोवेनिया के ब्लेड में है और इसके करीब 50 देशों से लगभग 180 सदस्य जुड़े हैं।

FIDE ने दिया ‘Education Philanthropic Award’

24 सितंबर 2026 को उज्बेकिस्तान में आयोजित Summit on Chess in Education के दौरान, 46वें FIDE Chess Olympiad and Congress के अवसर पर डॉ. अच्युत सामंत को FIDE का ‘Education Philanthropic Award’ प्रदान किया गया। उनकी ओर से उनके प्रतिनिधि ने यह पुरस्कार ग्रहण किया।

यह सम्मान FIDE के कार्यवाहक अध्यक्ष विश्वनाथन आनंद तथा FIDE Management Board की उपाध्यक्ष डाना रेज़निएसे ने प्रदान किया। कार्यक्रम में करीब 120 देशों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। डॉ. सामंत को खेल और शिक्षा के क्षेत्र में उनके आजीवन योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

इसी अवसर पर FIDE, KIIT और KISS के बीच शिक्षा में शतरंज से जुड़ी पहलों को व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाने के लिए समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर भी किए गए।

यह भी पढ़े : बांदा के शजर पत्थर और पारंपरिक व्यंजनों को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय मंच

कोसोवो में चार महत्वपूर्ण सम्मान

डॉ. अच्युत सामंत को प्रिस्टिना, रिपब्लिक ऑफ कोसोवो में आयोजित 45वें World Congress of Poets के दौरान भी चार महत्वपूर्ण सम्मानों से नवाजा गया। इनमें ‘Mother Teresa Award’, AAB University College, Pristina की ओर से ‘Professor Honoris Causa’, City of Peja की ओर से सम्मान और World Congress of Poets के अध्यक्ष का Medal शामिल हैं।

इस प्रकार डॉ. अच्युत सामंत को शिक्षा, सामाजिक सेवा, मानवीय कार्य, खेल और संस्थान निर्माण के क्षेत्र में उनके दीर्घकालिक योगदान के लिए विभिन्न अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अनेक प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त हुए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0