गांधी जयंती पर सेवर्स ऑफ लाइफ का 31वां रक्तदान शिविर, चार रक्तवीरों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

गांधी जयंती के अवसर पर सामाजिक संस्था सेवर्स ऑफ लाइफ की ओर से जिला अस्पताल...

Oct 2, 2026 - 19:38
Oct 2, 2026 - 19:41
 0  8
गांधी जयंती पर सेवर्स ऑफ लाइफ का 31वां रक्तदान शिविर, चार रक्तवीरों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

बांदा। गांधी जयंती के अवसर पर सामाजिक संस्था सेवर्स ऑफ लाइफ की ओर से जिला अस्पताल, बांदा में 31वां स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में चार रक्तवीरों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की सेवा का संदेश दिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी बांदा अमित आसेरी (IAS) तथा विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक पलास बंसल (IPS), मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजेंद्र सिंह और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक किशुन कुमार उपस्थित रहे। अतिथियों ने रक्तदान करने वाले रक्तवीरों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और उनके योगदान की सराहना की।

शिविर में जुनैद सिद्दीकी, गौरी त्रिपाठी, दुर्गेश और विकास विक्रमादित्य ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। रक्तदाताओं ने कहा कि रक्तदान जरूरतमंद मरीज का जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। स्वस्थ लोगों को समय-समय पर रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।

इस अवसर पर संस्था के संरक्षक शेख सऊद उज़ जमा, अध्यक्ष सलमान खान, महासचिव सुनील सक्सेना, जुनैद सिद्दीकी, आसिफ अंसारी, मिथुन पुरुस्वानी सहित संस्था के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

संस्था पदाधिकारियों ने बताया कि सेवर्स ऑफ लाइफ लगातार रक्तदान और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में कार्य कर रही है। जरूरतमंद मरीजों तक रक्त पहुंचाने के उद्देश्य से भविष्य में भी ऐसे रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे।

गांधी जयंती पर आयोजित शिविर ने सेवा, सहयोग और मानवता का संदेश दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0