बांदा में 4 अक्टूबर को होगा 'Sundays on Cycle' का 93वां संस्करण 350 से अधिक छात्र लेंगे हिस्सा
भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) के फिट इंडिया मूवमेंट के तहत रविवार, 4 अक्टूबर को...
स्वच्छ भारत’ थीम पर होगा आयोजन, योग-जुंबा समेत विभिन्न फिटनेस गतिविधियों के बाद निकलेगी साइकिल राइड
बांदा। भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) के फिट इंडिया मूवमेंट के तहत रविवार, 4 अक्टूबर को पं. जे.एन. डिग्री कॉलेज ग्राउंड, बांदा में ‘Sundays on Cycle–93rd Edition’ का आयोजन किया जाएगा। इस बार कार्यक्रम की थीम ‘स्वच्छ भारत’ रखी गई है। आयोजन भगवत प्रसाद मेमोरियल एकेडमी, बांदा के सहयोग से होगा।
कार्यक्रम में बांदा के विभिन्न विद्यालयों के 350 से अधिक छात्र-छात्राओं के साथ करीब 50 अतिथियों के शामिल होने की संभावना है। सुबह 6:45 बजे पंजीकरण एवं फिट इंडिया टी-शर्ट वितरण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत होगी। इसके बाद प्रतिभागियों के लिए योग, जुंबा, स्किपिंग, फ्रॉग जंप, पुश-अप्स और टैग ऑफ वार जैसी विभिन्न फिटनेस गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
इसके बाद सुबह 8:15 बजे मुख्य साइकिल राइड शुरू होगी। साइकिल राइड पं. जे.एन. डिग्री कॉलेज ग्राउंड से प्रारंभ होकर डीएम कॉलोनी रोड, अशोक लाट चौक, जेल तिराहा, खुटी कोठी और पुलिस लाइन रोड से होते हुए वापस पं. जे.एन. डिग्री कॉलेज ग्राउंड पहुंचेगी।
कार्यक्रम में मंडल वॉलीबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता, बांदा ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश शर्मा, ओलंपिक संघ बांदा के मीडिया प्रभारी सुनील सक्सेना सहित खेल, शिक्षा, प्रशासन और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोग विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करेंगे।
स्थानीय समन्वयक अंकित कुशवाहा ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को फिटनेस के साथ अनुशासन, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि सैकड़ों बच्चों का एक साथ साइकिल लेकर निकलना फिटनेस के साथ-साथ स्वस्थ और स्वच्छ बांदा का संदेश देगा।
आयोजन Sports Authority of India–Fit India Movement के तत्वावधान में तथा Bhagwat Prasad Memorial Academy, Banda के सहयोग से किया जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
