उप्र के 17 बस अड्डे पीपीपी मॉडल पर दो माह में बनकर होंगे तैयार : अशोक कटारिया

परिवहन विभाग में चल रही हलचलों पर नजर रखने और निर्धारित लक्ष्य को लेकर किये जा रहे कार्यों को परखने के लिए उत्तर प्रदेश..

Sep 13, 2021 - 07:31
Sep 13, 2021 - 07:36
 0  2
उप्र के 17 बस अड्डे पीपीपी मॉडल पर दो माह में बनकर होंगे तैयार : अशोक कटारिया
उप्र के 17 बस अड्डे पीपीपी मॉडल..

परिवहन विभाग में चल रही हलचलों पर नजर रखने और निर्धारित लक्ष्य को लेकर किये जा रहे कार्यों को परखने के लिए उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री अशोक कटारिया कानपुर जनपद पहुंचे। यहां पर उन्होंने सर्किट हाउस में विभागीय अधिकारियों संग बैठक की।

बैठक के बाद परिवहन मंत्री ने बताया कि, परिवहन विभाग में बहुत कुछ नया होने वाला है। बताया, प्रदेश में 16 बस अड्डे पीपीपी मॉडल पर बनाने की रणनीति पूरी हो चुकी है। जिस तरह से लखनऊ के आलमबाग में बस अड्डा है वैसे एक से दो महीने में यह 17 बस अड्डे तैयार हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें -  लखनऊ के दुबग्गा डिपो में एक साथ चार्ज हो सकेंगी 30 इलेक्ट्रिक बसें

  • कोरोना में बसों से 32 लाख कामगार घर पहुंचाए गए

कहा कि, कोरोना काल में परिवहन विभाग ने बहुत काम किया है। बिहार, झारखंड तक मजदूरों को पहुंचाया गया है। 32 लाख कामगारों को लाने और छोड़ने का काम उप्र परिवहन विभाग द्वारा किया गया है।

उप्र के 17 बस अड्डे पीपीपी मॉडल..

वहीं, कोटा से भी 12 हजार छात्र-छात्राओं को बसों से उनके घरों तक भिजवाया गया। मंत्री ने कहा कि योगी सरकार ने पूरे कोरोना काल में हमारे विभाग में कभी भी बसों का संचालन बंद नहीं किया परिवहन विभाग मध्यम वर्गीय लोगों के लिए उपयोग में आता है और उनकी यात्रा सुनिश्चित करवाता है।

यह भी पढ़ें - यूपी : जनता दरबार में मुख्यमंत्री योगी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं

उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री अशोक कटारिया (Uttar Pradesh Transport Minister Ashok Kataria)

         उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री अशोक कटारिया (Uttar Pradesh Transport Minister Ashok Kataria)

हि.स

What's Your Reaction?

Like Like 3
Dislike Dislike 4
Love Love 8
Funny Funny 1
Angry Angry 2
Sad Sad 9
Wow Wow 1