महोबा में पहाड़ के पत्थर गिरने से दो मजदूरों की मौत, घटना से मजदूरों में मची भगदड़

महोबा में पहाड़ के पत्थर गिरने से दो मजदूरों की मौत, घटना से मजदूरों में मची भगदड़...

Feb 8, 2023 - 06:53
Feb 8, 2023 - 07:26
 0  1
महोबा में पहाड़ के पत्थर गिरने से दो मजदूरों की मौत, घटना से मजदूरों में मची भगदड़

 कबरई थाना क्षेत्र के कबरई थाना क्षेत्र के गंज गांव में सीतापुर क्रेशर में काम को गए दो मजदूर हादसे में मौत का शिकार हो गए। जानकारी के मुताबिक सीतापुर क्रेशर को पट्टे पर लिए हुए विवेक वर्मा,भगवान सिंह, कोमल सिंह आदि की सीतापुर क्रेशर में हेवी ब्लास्टिंग के दौरान घटित हादसे से दो लोगों की सुबह 6:30 बजे पहाड़ पर काम करते वक्त भारी पत्थर गिरने से दबकर दर्दनाक मौत हो गई। 

यह भी पढ़ें -  बांदाः यहां तैयार हुआ मां पीतांबरा देवी का भव्य मंदिर, अब प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी


सुबह घटित हुई घटना की जानकारी के बावजूद 3 घंटे तक संबंधित थाना क्षेत्र पुलिस मौके पर नहीं पहुंच सकी। मामले को लेकर परिजनों के साथ ग्रामीणों के भारी विरोध के बाद डीएम मनोज कुमार, एसपी सुधा सिंह, एडीएम, एसडीएम जितेंद्र कुमार, खनिज अधिकारी शैलेंद्र सिंह, सी ओ रामप्रवेश राय एवं कबरई थाना प्रभारी विनोद कुमार प्रजापति के द्वारा मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों और परिजनों को समझा बुझाकर शव का पंचनामा भरकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया। 

यह भी पढ़ें - झांसी में इस मंदिर पर लिखा हुआ है जय कुतिया महारानी मां, क्या है यह विचित्र कहानी ?

 

जिलाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि हादसे से संबंधित जांच एडीएम वित्त एवं राजस्व को सौंप दी गई है। जांच के आधार पर घटना की वजहों और घटना की पुनरावृत्ति रोकने हेतु आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। इसके अलावा परिजनों की तहरीर के आधार पर यथासंभव और योजनानुसार मदद करते हुए मामले में कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

यह भी पढ़ें -  पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी के भतीजों समेत कई पर इस बजह से हुआ मुकदमा दर्ज

वहीं मृतकों के परिजनों की मानें तो क्रेशर संचालकों की लापरवाही के चलते बिना मानकों के होल और ब्लास्टिंग कार्यों में आए दिन क्रेशर मंडी के पहाड़ों पर  लोगों की जान चली जाती है इसके बावजूद न तो क्रेशर मालिकों और न ही जिला प्रशासन के द्वारा मानकों के विपरीत सुरक्षा उपकरणों के बिना ही कार्य कराए जाते हैं। जिससे लोगों की जानें चली जाती हैं। ऐसी ही घटना का शिकार गंज निवासी मधु पुत्र गया अनुरागी जिसकी पत्नी सुनीता 2 लड़के 1 लड़की है। दूसरे मृतक छंगा पुत्र महेंद्र अहिरवार पत्नी कुसमा 1 बेटी है। जिनका पालन पोषण का जरिया केवल पहाड़ पर मजदूरी करना था।  फिलहाल एक बार फिर पत्थर मंडी मजदूरों की कब्रगाह साबित हुई है।

यह भी पढ़ें - ललितपुर सिंगरौली नई रेललाइन को मिला 700 करोड़, अब आएगी कार्य में रफ्तार

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 1
Wow Wow 0