झाँसी रेल कारखाने में टूल डाउन हड़ताल : कर्मचारी के निलंबन ने डाला आग में घी

रेल कारखाने में बुधवार को दिनभर चले टूल डाउन प्रदर्शन व हंगामे के बाद देर रात एनसीआरइएस के कारखाना शाखा के..

झाँसी रेल कारखाने में टूल डाउन हड़ताल : कर्मचारी के निलंबन ने डाला आग में घी

  • आक्रोशित कर्मचारियों ने गुरुवार की सुबह से ही प्रदर्शन व हंगामा किया शुरू

रेल कारखाने में बुधवार को दिनभर चले टूल डाउन प्रदर्शन व हंगामे के बाद देर रात एनसीआरइएस के कारखाना शाखा के उपाध्यक्ष सीनियर टेक्नीशियन के निलंबन ने आग में घी डालने का काम किया। सुबह कारखाना खुलते ही फिर कर्मचारी लामबंद हो गए और इंसेंटिव व बोनस सहित अन्य मांगों के साथ ही सीनियर टेक्नीशियन का निलंबन वापस लेने को लेकर काम बन्द करते हुए गुरुवार को हंगामा शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें - झाँसी : साड़ी की दुकान समेत मकान में लगी आग, बुजुर्ग दम्पति की जलकर मौत

गौरतलब है कि, बुधवार को कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों पर कारखाना प्रशासन द्वारा ध्यान न दिए जाने के विरोध में टूल डाउन हड़ताल कर दी थी। इसके बाद दिनभर प्रदर्शन व हंगामा चलता रहा। एक सीनियर सेक्शन इंजीनियर के साथ नोंक झोंक होने के बाद आंदोलित कर्मचारियों ने उसे पीट दिया और दूसरे को दौड़ा लिया था। इतना ही नहीं कारखाना के आलाधिकारी की अर्थी निकालकर उसका पुतला भी फूंका। इस दौरान वार्ता भी हुई लेकिन रेल अधिकारियों के अड़ियल रुख के चलते वार्ता बेनतीजा रही।

बताया गया कि शाम की शिफ्ट में शाखा एक के पदाधिकारी सीनियर टेक्नीशियन बीके साहू कर्मचारियों से वार्ता कर रहे थे, तभी कारखाना के अधिकारियों से उनकी नोकझोंक हो गयी। इसके तुरंत बाद बीके साहू को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया गया। सुबह जैसे ही यह खबर कर्मचारियों व यूनियन पदाधिकारियों को मिली तो वे आक्रोशित हो उठे। खबर लिखे जाने तक हंगामा व प्रदर्शन जारी था। कर्मचारी काम बन्द किये हैं। यह भी जानकारी मिली है कि कर्मचारियों के विरोध को शांत कराने के लिए एनसीआर मुख्यालय से बड़े अधिकारी के आने की संभावना भी है।

यह भी पढ़ें - गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे का 44 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा, दिसंबर 2022 तक दौड़ेंगे वाहन

यह भी पढ़ें - बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे सज संवर कर हो रहा है तैयार, इसी माह मिल सकती है नए एक्सप्रेस वे की सौगात

हि.स

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
2
sad
2
wow
2