खजुराहो मे जी-20 सदस्य देशों की बैठक होगी, पीएम नरेंद्र मोदी भी आएंगे,लगेंगे पर्यटन को पंख

विश्व प्रसिद्व नगर खजुराहो में 23 से 25 फरवरी तक जी-20 के संस्कृति कार्य समूह की बैठक होगी। इसमें जी-20 सदस्य...

Nov 15, 2022 - 04:39
Nov 15, 2022 - 04:52
 0  3
खजुराहो मे जी-20 सदस्य देशों की बैठक होगी, पीएम नरेंद्र मोदी भी आएंगे,लगेंगे पर्यटन को पंख

विश्व प्रसिद्व नगर खजुराहो में 23 से 25 फरवरी तक जी-20 के संस्कृति कार्य समूह की बैठक होगी। इसमें जी-20 सदस्य देशों के राष्ट्र अध्यक्ष सहित 200 से ज्यादा प्रतिनिधि शामिल होंगे। बैठक में हिस्सा लेने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आएंगे। बैठक को देखते हुए भारतीय विदेश मंत्रालय के अधिकारियों ने कलेक्टर संदीप जीआर सहित जिलेभर के अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारी भी शुरू कर दी हैं।

khajuraho mandir

यह भी पढ़ें - काशी विश्वनाथ व उज्जैन के महाकाल की तर्ज पर पीताबंरा पीठ में कॉरिडोेर बनेगा, 25 करोड़ स्वीकृत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत एक दिसंबर 2022 से 30 नवंबर 2023 तक जी-20 की अध्यक्षता करेगा। इस दौरान देश के अन्य शहरों के साथ इंदौर में 13, 14, 15 फरवरी को जी-20 के कृषि कार्य समूह की बैठकें होंगीं। 23,24,25 फरवरी 2023 को खजुराहो में जी-20 के संस्कृति कार्य समूह की बैठकें होंगी।

यह भी पढ़ें - बुन्देली विरासत : वेदों में दर्ज है तपोभूमि बाँदा

खजुराहो में महाराजा छत्रसाल कंवेंशन सेंटर में इन बैठकों का आयोजन किया जाएगा। भारत में दिसंबर से शुरू हो रहीं जी-20 की बैठकों और नई दिल्ली में 9-10 सितंबर 2023 को होने वाले 18वें शिखर सम्मेलन में सदस्य देशों के राष्ट्र अध्यक्षों, प्रतिनिधियों के अलावा मेहमान देश बांग्लादेश, इजिप्ट, मारीशस, नीदरलैंड, नाइजीरिया, ओमान, सिंगापुर, स्पेन और यूएई के राष्ट्र अध्यक्ष और प्रतिनिधि आएंगे।

यह भी पढ़ें - प्यार में धोखा खाए युवक ने खोल ली चाय की दुकान, नाम रखा बेवफा चायवाला

इसके अलावा दुनियाभर के देशों के मीडियाकर्मी और सामाजिक संस्थाओं का खजुराहो में जमावड़ा होगा। इससे कोविड महामारी के बाद पर्यटकों की राह देख रहे खजुराहो के पर्यटन को पंख लग जाएंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
admin As a passionate news reporter, I am fueled by an insatiable curiosity and an unwavering commitment to truth. With a keen eye for detail and a relentless pursuit of stories, I strive to deliver timely and accurate information that empowers and engages readers.