प्रभु श्रीराम की तपोस्थली में चहुंओर जय श्रीराम के जयकारों की रही गूंज

प्रभु श्रीराम की तपोस्थली में चहुंओर जय श्रीराम के जयकारों की गूंज रही। मध्यान्ह 12 बजे जहां मंदिरों और...

Apr 18, 2024 - 00:20
Apr 18, 2024 - 00:24
 0  5
प्रभु श्रीराम की तपोस्थली में चहुंओर जय श्रीराम के जयकारों की रही गूंज

उल्लास के साथ मना मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम जन्मोत्सव 

पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का किया स्वागत

चित्रकूट(संवाददाता)। प्रभु श्रीराम की तपोस्थली में चहुंओर जय श्रीराम के जयकारों की गूंज रही। मध्यान्ह 12 बजे जहां मंदिरों और मठों में भगवान राम के जन्म का उल्लास दिखा। शाम चार बजे से जिले में जय श्रीराम के जयकारों के साथ जन्मोत्सव मनाया। इस दौरान शोभायात्रा का स्वागत करने के साथ ही पुष्पवर्षा करने वालों का उत्साह देखते ही बन रहा था। रामनवमी पर्व पर धर्मनगरी राममय रही।

यह भी पढ़े : मप्र : ओरछा में रामराजा को लगेगा 51 हजार लड्डुओं का भोग, राम के स्वरूप में सजे महाकाल

बुधवार को भगवान श्रीराम की तपोस्थली में दिन के 12 बजते ही घंटे-घडियालों, शंखनाद व भए प्रकट कृपाला दीनदयाला, कौशल्या हितकारी, हर्षित महतारी मुनि मनहारी अद्भुद रूप विचारी के धुन गूंजने लगे। संत-महंतो एवं श्रद्धालुओ ने जमकर नाचकर जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया। मठ, मंदिरों में संत-महंतो एवं श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम के जयकारे लगाते हुये जन्मदिन धूमधाम से मनाया। भक्तिमय गानों की धुन में रामभक्त जमकर थिरके।

यह भी पढ़े : बांदा की बेटी फरहीन जाहिद डिप्टी कलेक्टर रहते आईएएस बनी, KCNIT से वर्ष 2016 में किया था बीटेक

धर्मनगरी के बड़ी गुफा रघुवीर मंदिर, जानकीकुण्ड, कामतानाथ प्रमुख द्वार, पुरानी लंका, दास हनुमान मंदिर, हनुमानधारा, वनदेवी मंदिर, निर्मोही अखाडा, यज्ञवेदी मंदिर, बालाजी मंदिर, बांकेबिहारी मंदिर, राजगुरु आश्रम आचारी मंदिर, भरतकूप, सूर्यकुण्ड, अत्रि आश्रम अनुसुइया सहित चित्रकूट के सभी प्रमुख अखाडों, मंदिरों में भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न प्रांतों के हजारों भक्तों ने भगवान कामतानाथ की परिक्रमा कर प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव का आनंद लिया। जन्मोत्सव मनाने के बाद मठ-मंदिरों में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

यह भी पढ़े : जिले से आईएएस बने अर्पित कुमार यादव

निर्मोही अखाडा में वार्षिकोत्सव रामनाम जप अखण्ड कीर्तन आदि कार्यक्रम हुए। इसी क्रम में गोस्वामी तुलसीदास की जन्मस्थली राजापुर स्थित कुटीर में हिन्दु युवा वाहिनी की अगुवाई में भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया गया। हाथी-घोडा के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। व्यापारियों ने जगह-जगह पूजा की। बताया गया कि भगवान श्रीराम अयोध्या में प्रकट हुए। तभी से हिन्दु उनका जन्म उत्सव मनाते चले आ रहे हैं। इस दौरान पुलिस बल सुरक्षा के मद्देनजर चौकस रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0