बाँदा मंडल कारागार में बंद कैदियों को योगाचार्य में सिखाया फिट रहने के गुर

मंडल कारागार में बंद कैदियों को स्वस्थ रहने के लिए विश्व योग सेवा ट्रस्ट बांदा के तत्वाधान में तीन दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर लगाकर..

Apr 7, 2022 - 07:15
Apr 7, 2022 - 07:17
 0  3
बाँदा मंडल कारागार में बंद कैदियों को योगाचार्य में सिखाया फिट रहने के गुर

बांदा, 

मंडल कारागार में बंद कैदियों को स्वस्थ रहने के लिए विश्व योग सेवा ट्रस्ट बांदा के तत्वाधान में तीन दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर लगाकर कैदियों को योग का प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें बंदियों में बड़े उत्साह के साथ भाग लिया।

यह भी पढ़ें - मुख्यमंत्री योगी के दो भक्तों पर सरकार हुई मेहरबान, पहले मिली जमीन अब मिलेगा मकान

योग प्रशिक्षक योगाचार्य रमेश सिंह राजपूत ने बंदियों को स्वस्थ दिनचर्या, भोजन करने की सही विधि, श्वसन व्यायाम, जोडो का योग खड़े, बैठे, लेटे आसन के साथ प्राणायाम, हास्य योग कराया तथा बंदियों ने भी प्रशिक्षण लेने में उत्साह दिखाया। योगाचार्य रमेश सिंह राजपूत व  देवेश कुमार निगम ने आहार ,दिनचर्या पर बंदियों को जागरूक किया।

इस मौके पर जेलर वीरेंद्र कुमार वर्मा  ने बंदियों को समय पर योग करने के लिए प्रेरित किया और योग शिविर की प्रशंसा करते हुए प्रशिक्षकों का आभार व्यक्त किया। इस योग शिविर में उप जेलर बीरेश्वर प्रताप सिंह, राजकुमार गौतम तथा जेल वार्डन ओंकार सिंह चंदेल उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें - चलती ट्रेन में बदमाशों से भिडीं महिला, उन्हें पकड़ने को लगाई ट्रेन से छलांग

यह भी पढ़ें - बांदा डीएम कार्यालय के बाहर महिला प्रधान फूट फूट कर रोई और कहा दबंग करने नहीं दे रहे प्रधानी

What's Your Reaction?

Like Like 2
Dislike Dislike 0
Love Love 2
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 2