बांदा डीएम कार्यालय के बाहर महिला प्रधान फूट फूट कर रोई और कहा दबंग करने नहीं दे रहे प्रधानी

जहां प्रदेश में महिला सशक्तिकरण की बात की जा रही है। वहीं उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में दबंग निर्वाचित हुई महिला ग्राम प्रधान..

Apr 5, 2022 - 08:41
Apr 5, 2022 - 08:45
 0  2
बांदा डीएम कार्यालय के बाहर महिला प्रधान फूट फूट कर रोई और कहा दबंग करने नहीं दे रहे प्रधानी

जहां प्रदेश में महिला सशक्तिकरण की बात की जा रही है। वहीं उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में दबंग निर्वाचित हुई महिला ग्राम प्रधान के कार्यों में न सिर्फ बाधा डाल रहे हैं बल्कि उसकी जान के दुश्मन बने हुए हैं। बेटे की हत्या के बाद अभी तक न्याय नहीं मिला और अब उसे भी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इससे भयभीत होकर न्याय के लिए महिला प्रधान को डीएम कार्यालय में गुहार लगानी पड़ी है।

यह भी पढ़ें - बदलते समय में तकनीकी ज्ञान की आवश्यकता है, स्मार्टफोन इसी दिशा में सरकार का कदम : अयोध्या सिंह

मामला जनपद के मरका थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पन्नाह का है। विकासखंड कमासिन के पन्नाह गांव की प्रधान पुलिया देवी है। मंगलवार को महिला प्रधान ने जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचकर एक शिकायती पत्र दिया और बताया कि मेरी ग्राम पंचायत में अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल संचालित है।

जिसमें स्थानीय दबंग किस्म के व्यक्ति सुरेंद्र सिंह उर्फ बब्बू सिंह व ओम प्रकाश यादव कोटेदार निवासी किढाई ज्ञान सिंह यादव निवासी किढ़ाई थाना मरका द्वारा मुझे लगातार परेशान किया जा रहा है। उक्त तीनों व्यक्ति रात में शराब पीकर फोन लगाकर विधायक प्रतिनिधि बनकर धमकी देते हैं और कहते हैं कि प्रधानी हम लोगों से कराओ तुम्हारे बस की बात नहीं है। 

यह भी पढ़ें - शिक्षा के स्तर में सुधार हो इसके लिए विद्यालयों का हो रहा है आधुनिकीकरणः जल शक्ति राज्य मंत्री

यह क्षेत्र में दबंग हैं, इनके खिलाफ कोई भी आवाज उठाने को तैयार नहीं होते हैं। इनकी वजह से गांव का विकास कार्य बाधित हो रहा है। इन लोगों ने 16 दिसंबर 2021 को मेरे पुत्र को शराब में जहर पिलाकर मार दिया है। इस मामले का अभी तक पुलिस ने पर्दाफाश नहीं किया है।

यह दबंग आए दिन मेरे घर में रात में पहुंचकर दरवाजा खटखटाते हैं और गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हैं। साथ ही जातिसूचक गाली देते हैं।महिला प्रधान ने अपनी पूरी व्यथा रोते हुए बताई और कहा मुझे न्याय चाहिए। महिला प्रधान ने यह भी बताया कि यह लोग कहते हैं कि  प्रधानी हमें आधा हिस्सा चाहिए। मेरे बेटे राजेश कुमार पर भी इसी तरह का दबाव डालते थे बाद में उसकी हत्या कर दी गई।

यह भी पढ़ें - बेतहाशा बढ़ रही महंगाई को लेकर कांग्रेस हुई हमलावर

What's Your Reaction?

Like Like 2
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 2
Wow Wow 2