दूल्हा बरात लेकर पहुंचा और मंडप से दुल्हन प्रेमी के साथ फरार

चित्रकूट के मऊ थाना क्षेत्र के एक गांव में उस समय खलबली मच गई जब घोड़ी पर चढ़कर दूल्हा बरात लेकर पहुंचा..

Jun 1, 2021 - 05:57
Jun 1, 2021 - 06:13
 0  1
दूल्हा बरात लेकर पहुंचा और मंडप से दुल्हन प्रेमी के साथ फरार
फाइल फोटो

चित्रकूट के  मऊ थाना क्षेत्र के एक गांव में उस समय खलबली मच गई जब घोड़ी पर चढ़कर दूल्हा बरात लेकर पहुंचा और दुल्हन प्रेमी का हाथ थामकर लापता हो गई। वर-वधू पक्ष में पहले जमकर तकरार हुई फिर मामला थाने पहुंचा। पुलिस ने दो भाइयों पर मुकदमा दर्ज करके छानबीन शुरू की है।

मऊ थाना क्षेत्र के गांव में रहने वाले एक किसान ने बड़ी बेटी की शादी सुरौंधा गांव के युवक से तय की थी। शनिवार की शाम घर में वैवाहिक कार्यक्रम चल रहे थे और दूल्हा घोड़ी पर चढ़कर बरात लेकर दरवाजे पहुंचा। बैंड-बाजे की धुन में नाचते गाते पहुंचे बरातियों का स्वागत हुआ।

यह भी पढ़ें - अवैध शराब का कारोबार रोकने के लिए लगातार मारे जाएं छापे

एक तरफ द्वारचार हो रहा था दूसरी ओर बराती भोजन कर रहे थे। इस बीच अचानक दुल्हन के लापता होने की जानकारी होते ही जनातियों और बरातियों में खलबली मच गई। बराती धीरे-धीरे खिसकने लगे, कुछ बिना खाना खाए ही निकल गए।

द्वारचार के बाद दूल्हे को जयमाल के स्टेज पर बिठा दिया गया। काफी देर तक जब दुल्हन स्टेज पर नहीं आई तो चखचख शुरू हो गई। वर पक्ष ने कन्या पक्ष से पूछताछ की तो कुछ देर रुकने को कहा गया। रात होने पर जब वर पक्ष को असलियत पता चली तो तकरार शुरू हो गई। दुल्हन के पिता ने छोटी बेटी के साथ विवाह कराने का प्रस्ताव रखा लेकिन उसके नाबालिग होने के कारण वर पक्ष ने सहमति नहीं दी। बात बढ़ने पर पुलिस को सूचना दी गई।

यह भी पढ़ें - जब दुल्हन ने जयमाल से पहले रिवाल्वर से दागी गोलियां

पुलिस वर और कन्या पक्ष के लोगों को थाने ले आई। रविवार को पूरे दिन दोनों पक्षों में पंचायत चलती रही और पुलिस दुल्हन की तलाश करने लगी। काफी तलाश के बाद गांव में रहने वाली प्रेमी के साथ दुल्हन उसके घर पर मिल गई। पुलिस दोनों को लेकर थाने आई तो उसने बताया कि वह मंडप में जाने से पहले प्रेमी के साथ घर से भाग आई थी।

परिवार ने शादी के लिए काफी मनाया लेकिन दुल्हन तैयार नहीं हुई। इसके बाद दूल्हा और बरात बैरंग लौट गई। थाना प्रभारी गुलाब त्रिपाठी ने बताया कि दुल्हन के पिता की तहरीर पर गांव के बुद्दन उर्फ रामकेश पटेल और उसके भाई बड़का पटेल के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें एक भाई के साथ दुल्हन का प्रेम प्रसंग चल रहा है।

यह भी पढ़ें - अवैध बालू खनन में 70 ट्रक तीन पोकलैंड व एक जेसीबी मशीन सीज

What's Your Reaction?

Like Like 3
Dislike Dislike 0
Love Love 4
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 2
Wow Wow 0