जब दुल्हन ने जयमाल से पहले रिवाल्वर से दागी गोलियां

अपनी शादी में रिवाल्वर से हर्ष फायर करना महंगा पड़ गया है। प्रतापगढ़ के जेठवारा में जयमाल से पहले मंच पर चढ़ते..

Jun 1, 2021 - 05:14
Jun 1, 2021 - 05:16
 0  4
जब दुल्हन ने जयमाल से पहले रिवाल्वर से दागी गोलियां
दुल्हन ने रिवाल्वर से दागी गोलियां

अपनी शादी में रिवाल्वर से हर्ष फायर करना महंगा पड़ गया है। प्रतापगढ़ के जेठवारा में जयमाल से पहले मंच पर चढ़ते समय रिवाल्वर रानी बनीं दुल्हन के खिलाफ हर्ष फायरिंग के मामले में केस दर्ज किया गया है। रविवार रात की इस घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने एक्शन लिया है।

प्रतापगढ़ जिले के जेठवारा थाना क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मण का पुरवा निवासी गिरिजा शंकर पांडेय की पुत्री रूपा को अपनी शादी में रिवाल्वर से हर्ष फायर करना महंगा पड़ गया है। यहां पर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। रविवार को जयमाल के समय दुल्हन बनी रूपा ने चाचा रामदास पांडेय की लाइसेंसी रिवाल्वर से फायरिंग की थी।

यह भी पढ़ें - अवैध बालू खनन में 70 ट्रक तीन पोकलैंड व एक जेसीबी मशीन सीज

इसका वीडियो सोमवार को इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया था। इसे संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने रूपा पांडे उसके पिता और चाचा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के साथ रिवाल्वर सीज कर दिया है। लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति भी पुलिस ने भेज दी है। 

वायरल वीडियो के बारे में कहा जा रहा है कि यह प्रतापगढ़ जनपद में जेठवारा इलाके के लक्ष्मण के पुरवा गांव का है। वहां 30 मई को शादी थी। दूल्हा बरात लेकर पहुंचा था। वह स्टेज पर खड़ा था तभी दुल्हन को लेकर परिवार की महिलाएं आती हैं। दूल्हे ने दुल्हन की तरफ हाथ बढ़ाया।

इस पर दुल्हन ने एक हाथ से दूल्हे का हाथ थामा और अपने दूसरे हाथ से हवा में तमंचा तानकर गोली दाग दी। जेठवारा थानाध्यक्ष संजय पांडेय ने बताया कि वीडियो और वाकया सही है। यह रविवार रात का वीडियो है। इस मामले में मुकदमा लिखा जा रहा है। दुल्हन और अन्य के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़ें - उत्तर प्रदेश में ब्लैक फंगस से 24 घंटे के भीतर तीन रोगियों की मौत

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 1