ललितपुर से चंदेरी होते हुए अशोकनगर के लिए 102 किमी दूरी रेलमार्ग के लिए सर्वे का आदेश

ललितपुर से चंदेरी होते हुए अशोकनगर के लिए 102 किमी दूरी के रेलमार्ग के लिए सर्वे का आदेश जारी किया गया है..

May 16, 2022 - 05:53
May 16, 2022 - 06:05
 0  13
ललितपुर से चंदेरी होते हुए अशोकनगर के लिए 102 किमी दूरी रेलमार्ग के लिए सर्वे का आदेश
फाइल फोटो

ललितपुर से चंदेरी होते हुए अशोकनगर के लिए 102 किमी दूरी के रेलमार्ग के लिए सर्वे का आदेश जारी किया गया है। इस रेलमार्ग के लिए सांसद लंबे समय से प्रयासरत हैं।  बताते चले कि सांसद डॉ. केपी यादव द्वारा आमजन की मांग एवं पर्यटन नगरी चंदेरी पहुंच मार्ग को सुलभ करने के लिए गत 2 वर्षों से प्रयास कर रहे थे। उन्होंने केंद्र सरकार के समक्ष विभिन्न माध्यमों से लोकसभा के सदन में, केंद्रीय रेल मंत्री से व्यक्तिगत भेंट करके चंदेरी को रेल मार्ग से जोड़ने के लिए प्रयास किए जा रहे थे। उनकी मेहनत रंग लाई। 

यह भी पढ़ें - यूपी पुलिस की बर्बरता का एक और सच सामने आया, महिला को थाने के अंदर निर्वस्त्र कर पीटा

इस सम्बन्ध में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आश्वस्त किया था कि वे इस दिशा में उचित कार्रवाई करेंगे। उनके दिये गए आश्वासन के चलते 12 मई को रेलवे विभाग द्वारा ललितपुर से चंदेरी होते हुए अशोकनगर के लिए 102 किमी दूरी के रेलमार्ग के लिए सर्वे का आदेश जारी किया। रेलवे बोर्ड ने सर्वे के लिए 51 लाख रुपए की धनराशि स्वीकृत की है। इस आशय का आदेश डायरेक्टर प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग रेलवे बोर्ड पंकज कुमार द्वारा जारी किया गया।

ये खबर आपको अच्छी लगी हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर कीजियेगा। या कोई सुझाव हो तो कमेंट बॉक्स पर कमेंट भी कीजिये।

रेलवे की अन्य लेटेस्ट अपडेट के लिए देखते रहिये इस वेबसाइट bundelkhandnews.com को।

यह भी पढ़ें - बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे निर्माण कार्य का चित्रकूट जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, दिए निर्देश

यह भी पढ़ें - नए कॉरिडोर से गाजियाबाद और कानपुर के बीच की दूरी अब महज 3 घंटे रह जाएगी

What's Your Reaction?

Like Like 4
Dislike Dislike 1
Love Love 5
Funny Funny 0
Angry Angry 1
Sad Sad 0
Wow Wow 2