मानवता शर्मसार! विक्षिप्त महिला को किसी ने घसीटा तो कोई डंडे-लातों से पीट रहा था

मध्य प्रदेश के सागर में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। यहां एक बस स्टैंड पर कुछ लोगों ने एक महिला की बेरहमी से पिटाई की। जबकि महिला के पास उसका पांच...

Sep 1, 2023 - 03:51
Sep 1, 2023 - 04:01
 0  2
मानवता शर्मसार! विक्षिप्त महिला को किसी ने घसीटा तो कोई डंडे-लातों से पीट रहा था

सागर,

मध्य प्रदेश के सागर में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। यहां एक बस स्टैंड पर कुछ लोगों ने एक महिला की बेरहमी से पिटाई की। जबकि महिला के पास उसका पांच महीने का मासूम बच्चा भी था। मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। घटना के सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में दिखाया गया है कि महिला को लाठियों से पीटा गया और चेहरे पर लात भी मारी गई।

यह भी पढ़ें-बेटी के साथ दरिंदगी करने वाले बाप को ताउम्र जेल में रखने की सजा

जानकारी के अनुसार महिला छतरपुर की रहने वाली बताई जा रही है। 12 अगस्त को सागर में हुए कार्यक्रम में शामिल होने अपने परिजनों के साथ आई थी। यह वीडियो महिला के साथ रात 12 अगस्त का बताया जा रहा है।  भीड़ में कोई महिला को घसीट रहा था तो कोई डंडे से मार रहा था। इतना ही नहीं कोई तो उसके मुंह पर पैर मार रहा था। महिला के साथ मारपीट क्यों की गई यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। महिला को इलाज के लिए बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज भेजा गया था।  मामले में सागर जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर लोकेश कुमार का कहना है कि सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा था। इसमें कुछ लोग एक महिला के साथ मारपीट करते नजर आ रहे थे। इस मामले में जानकारी ली तो कुछ पता नहीं चला पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज कर लिया। 

यह भी पढ़ें-बांदाःनदी की बीच धारा में स्थित ये खूनी चट्टान 15 बच्चों की  ले चुकी है जान


एएसपी का कहना है कि वायरल वीडियो में जो व्यक्ति पिटाई करते दिखाई दे रहे हैं, उनमें से तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। इसमें पुलिस ने सख्त कार्रवाई कर रही है। आगे जैसे भी सबूत आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। साइबर सेल में इस वीडियो को भेजेंगे और पता करेंगे यह वीडियो कब का है। हालांकि लोग 10 से 15 दिन पुरान बता रहे हैं। महिला के बारे में हमने तलाश करने की कोशिश की है हालांकि स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है। आरोपी सागर लोकल के ही रहने वाले हैं। बस स्टैंड के आसपास रहते हैं। अभी तक की पूछताछ में यह पता चला है कि इन लोगों की दुकानें वहां पर हैं वहां से जाने के लिए कह रहे थे वह नहीं गई तो उसके साथ मारपीट की गई।

यह भी पढ़ें-सांसद ने दलित बस्ती में बच्चियों और महिलाओ से राखी बंधवा कर मनाया रक्षा बंधन 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0