खुशखबरी : खरगापुर से सागर अब सीधे रेल सुविधा से जुड़ेगा, जल्द होगा सर्वे, बजट मंजूर

खरगापुर से सागर अब सीधे रेल सुविधा से जुड़ेगा। रेल मंत्रालय ने इसका सर्वे कराने की अनुमति देने के साथ ही बजट भी..

May 17, 2022 - 03:44
May 18, 2022 - 02:36
 0  7
खुशखबरी : खरगापुर से सागर अब सीधे रेल सुविधा से जुड़ेगा, जल्द होगा सर्वे, बजट मंजूर
फाइल फोटो

खरगापुर से सागर अब सीधे रेल सुविधा से जुड़ेगा। रेल मंत्रालय ने इसका सर्वे कराने की अनुमति देने के साथ ही बजट भी स्वीकृत कर दिया है। वहीं जिले की सीमा से लगे यूपी के ललितपुर को भी अशोकनगर से जोड़ने के लिए सर्वे किया जाएगा।

यह भी पढ़ें - ज्ञानवापी मस्जिद में सर्वे के दौरान शिवलिंग मिला, वह स्थान सील

रेल मंत्रालय से मिली मंजूरी के बाद अब उम्मीद है कि जल्द ही सर्वे का काम शुरु होगा। बता दें कि रेलवे ने इसके लिए 76.50 लाख रुपए का बजट भी स्वीकृत कर दिया है। खरगापुर से सागर रेल लाइन का सर्वे जिले के लिए बड़ी उपलब्धि बताया जा रहा है। रेल मंत्रालय ने खरगापुर से बड़ामलहरा होते हुए सागर तक रेल लाइन का सर्वे करने की अनुमति दी है। इसके लिए रेल मंत्रालय ने 76.50 लाख रुपए का बजट भी स्वीकृत किया है।

रेल मंत्रलाय से मिली इस अनुमति के बाद जिले के लोगों में उत्साह देखा जा रहा है। इसके साथ ही ललितपुर को चंदेरी होते हुए अशोकनगर से जोड़ने के लिए रेल लाइन का सर्वे करने भी रेलवे ने 51 लाख रुपए का बजट स्वीकृत किया है। विदित हो कि जिले को रेल सुविधा देने के लिए रेलवे द्वारा ललितपुर-सिंगारौली रेल लाइन को स्वीकृति दी थी। लेकिन यह ट्रैक अभी पूरा नहीं हो सका है।

ये खबर आपको अच्छी लगी हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर कीजियेगा। या कोई सुझाव हो तो कमेंट बॉक्स पर कमेंट भी कीजिये।

रेलवे की अन्य लेटेस्ट अपडेट के लिए देखते रहिये इस वेबसाइट bundelkhandnews.com को।

यह भी पढ़ें - ललितपुर से चंदेरी होते हुए अशोकनगर के लिए 102 किमी दूरी रेलमार्ग के लिए सर्वे का आदे

यह भी पढ़ें - बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे निर्माण कार्य का चित्रकूट जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, दिए निर्देश

What's Your Reaction?

Like Like 4
Dislike Dislike 2
Love Love 5
Funny Funny 2
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 3
admin As a passionate news reporter, I am fueled by an insatiable curiosity and an unwavering commitment to truth. With a keen eye for detail and a relentless pursuit of stories, I strive to deliver timely and accurate information that empowers and engages readers.