सपा बसपा कांग्रेस यानी भ्रष्टाचार पार्टी, भाजपा सरकार इनके भ्रष्टाचारियों से पाई पाई वसूल करेगी

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा बसपा और कांग्रेस को भ्रष्टाचार पार्टी बताया और कहा कि इनके भ्रष्टाचार के..

सपा बसपा कांग्रेस यानी भ्रष्टाचार पार्टी, भाजपा सरकार इनके भ्रष्टाचारियों से पाई पाई वसूल करेगी

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा बसपा और कांग्रेस को भ्रष्टाचार पार्टी बताया और कहा कि इनके भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार जब भी कार्रवाई करती है। तब यह उत्पीड़न का आरोप लगाते हैं लेकिन इन भ्रष्टाचारियों के खिलाफ सरकार का अभियान तब तक जारी रहेगा। जब तक इनसे एक एक पाई वसूल नहीं कर ली जाएगी। यह बात उन्होंने यूपी के जनपद बांदा में विकास कार्यों की समीक्षा करने के बाद कलेक्ट्रेट में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही।

यह भी पढ़ें - ऐतिहासिक गणेश भवन के लिए सरकार एकमुश्त मदद करेगी : केशव मौर्य

श्री मौर्य ने एक सवाल के जवाब में कहा कि यूपी में अखिलेश यादव की पार्टी का सफाया हो चुका है। बिहार में नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बनने का मुंगेरीलाल वाला सपना देख रहे हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में उन्हें 2 सीटें मिली थी। 2024 में एक भी नहीं मिलेंगी। बिहार उनकी सरकार ही नहीं रही, अब उनकी सरकार सुपर सीएम लालू प्रसाद चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश विकास के पथ पर है। कांग्रेस भारत जोड़ो अभियान चला कर परिवार बचाने का काम कर रही है। उनके दिग्गज नेता ता कांग्रेस छोड़ो अभियान चलाकर अपने आप को सुरक्षित करने में लगे हैं।

कांग्रेस द्वारा महंगाई का मुद्दा उठाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस मुद्दा विहीन हैं नेता विहीन है और उनके पास अब कोई नेतृत्व करने के लिए नेता नहीं बचा है। इसी तरह बेरोजगारी के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए अनेक अवसर हैं। यह सवाल करने पर कि आप की सरकार द्वारा नौकरी के लिए परीक्षाएं तो कराती है पर बाद में पेपर भी लीक कराती है। इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि यह काम समाजवादी पार्टी का था। इससे जुड़े लोगों को पकड़कर जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें - बांदा पुलिस की खुली पोल : जिसे पुलिस ने बताया फरार, वह एक सप्ताह से पुलिस कस्टडी में

यह भी पढ़ें - बांदा : 15 घंटे से युवक घर से लापता, गुमशुदगी की रिपोर्ट हुई दर्ज

What's Your Reaction?

like
2
dislike
0
love
1
funny
0
angry
0
sad
0
wow
1