उत्तर प्रदेश रोडवेज की दीपावली स्पेशल बसों का संचालन शुरू, सुबह 06 से रात 12 बजे तक मिलेंगी ये बसें

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (रोडवेज) ने दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए गुरुवार से अतिरिक्त स्पेशल बसों का संचालन शुरू..

Nov 13, 2020 - 01:31
Nov 13, 2020 - 02:30
 0  24
उत्तर प्रदेश रोडवेज की दीपावली स्पेशल बसों का संचालन शुरू, सुबह 06 से रात 12 बजे तक मिलेंगी ये बसें
उत्तर प्रदेश रोडवेज

लखनऊ,

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (रोडवेज) ने दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए गुरुवार से अतिरिक्त स्पेशल बसों का संचालन शुरू कर दिया है। लखनऊ के आलमबाग, कैसरबाग, चारबाग और अवध बस अड्डे से यात्रियों  को सुबह 06 बजे से रात 12 बजे तक 21 नवम्बर तक रोडवेज बसें मिलेंगी। 

परिवहन निगम मुख्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए गुरुवार से अतिरिक्त स्पेशल बसों का संचालन शुरू कर दिया गया है। यात्रियों को अब सुबह 06 बजे से लेकर रात 12 बजे तक 21 नवम्बर तक रोडवेज बसें मिलेंगी। एक ही रूट पर यात्रियों की एकमुश्त भीड़ होने पर तत्काल बसें उपलब्ध कराई जाएंगी। 

यह भी पढ़ें : दिवाली स्पेशल : दीपदान मेले में 365 बसें श्रद्धालुओं को चित्रकूट पहुंचाएगी

उन्होंने बताया कि राजधानी लखनऊ से 10 रूटों पर 229 विशेष बस सेवाओं का संचालन भी शुरू कर दिया गया है। सबसे ज्यादा यात्रियों के दबाव वाले दस मार्गों का चयन किया गया है। जिन पर सबसे ज्यादा यात्री होते हैं। 

लखनऊ से गोरखपुर, दिल्ली, बहराइच,गोंडा,बलरामपुर,आजमगढ़, कानपुर, देहरादून, हरिद्वार, वाराणसी, प्रयागराज, सहारनपुर के लिए अतिरिक्त बसें चलाई जा रही है। इन बसों का संचालन प्रमुख रूप से आलमबाग , कैसरबाग और चारबाग बस स्टेशनों से हो रहा है। पूर्वांचल की ओर जाने वाली सभी बसों का कमता स्थित अवध बस स्टेशन पर ठहराव किया जा रहा है। 

यह भी पढ़ें : महोबा ने मारी बाजी, पहली बार मिला कायाकल्प अवार्ड 

  • रोडवेज कर्मियों को मिला  5,000 रुपये का भत्ता

परिवहन निगम प्रशासन ने रोडवेज कर्मियों को पांच हजार रुपये का अग्रिम भुगतान दीपावली पर्व पर किया है। यह राशि बकाया महंगाई भत्ते की है। इसे बाद में समायोजित किया जाएगा।

परिवहन निगम के मुख्य प्रधान प्रबंधक (संचालन) पीआर बेलवारिया ने कहा कि जिन यात्रियों को ट्रेन में आरक्षण नहीं मिल पाया है। वे रोडवेज की अतिरिक्त स्पेशल बसों के सहारे दीपावली  पर अपने गंतव्य तक जा सकते हैं।

दीपावली स्पेशल बसों का संचालन कोविड-19 की गाइड लाइन के अनुसार प्रदेश के सभी बस स्टेशनों से किया जा रहा है। ताकि कोरोना के संक्रमण को रोका जा सके। उन्होंने बताया कि यात्री अग्रिम सीट बुकिंग के लिए रोडवेज की वेबसाइट upsrtconline.com.in के अलावा बस अड्डों के टिकट काउंटरों से भी सीटें बुक करा सकते हैं। 

हिन्दुस्थान समाचार

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0