देश को आजादी दिलाने में जिन्होंने कुर्बानियां दी उन्हें याद करें : मुलायम सिंह यादव
पूर्व रक्षामंत्री मुलायम सिंह यादव ने बुधवार को कहा कि देश को आजादी दिलाने में जिन्होंने कुर्बानियां दी उनको हम श्रद्धापूर्वक याद करें..

पूर्व रक्षामंत्री मुलायम सिंह यादव ने बुधवार को कहा कि देश को आजादी दिलाने में जिन्होंने कुर्बानियां दी उनको हम श्रद्धापूर्वक याद करें। इतिहास में वे अमर रहेंगे। उनके योगदान को भूलना नहीं चाहिए। उन्होंने अपील की कि शहीदों के परिवारों को कोई दिक्कत हो तो उनकी भरपूर मदद करें।
मुलायम सिंह यादव लखनऊ में गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रध्वज फहराने के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें - जातियों के भंवर में भटकता मतदाता
अखिलेश यादव ने अपने सम्बोधन में कहा कि देश को आजादी लम्बे संघर्ष और हजारों नौजवानों के त्याग, बलिदान से मिली है। इस आजादी और लोकतंत्र तथा संविधान को बचाने का संकल्प लेना है। उन्होंने कहा देश में कुछ नकारात्मक सोच और समाज को बांटने वाले देश को पीछे ले जाना चाहते हैं।
एक समय डॉ लोहिया और डॉ अम्बेडकर मिलकर काम करना चाहते थे पर परिस्थितियों वश वैसा नहीं हो सका। अब हम समाजवादी अम्बेडकरवादी मिलकर ऐसी सरकार बनाएंगे जो गरीबों, किसानों, नौजवानों की बेहतरी के बारे में सोचेगी।
यह भी पढ़ें - सपा ने 24 घंटे के अंदर नरैनी सीट से प्रत्याशी बदला, किरण वर्मा होंगी दूसरी प्रत्याशी
अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों को अपमानित किया है। अन्नदाता का बेटा सीमा की रक्षा कर रहा है। यहां किसानों पर बल प्रयोग कर प्रताड़ित जा रहा है। उनके आंदोलन को कुचलने के लिए क्या-क्या नहीं किया गया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि इस विधानसभा चुनाव को सभी अपना चुनाव समझे। यह भाग्य निर्णायक होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता अपने बयानों से चुनाव को दूसरी दिशा में ले जाना चाहते हैं। व्हाट्सअप पर तमाम भ्रांतियां फैलाई जा रही हैं। हमें इससे सावधान रहना है।
गणतंत्र दिवस समारोह में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरनमय नंदा, राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। साथ ही इस मौके पर अखिलेश कटियार राष्ट्रीय सचिव, जयशंकर पाण्डेय, अरविन्द सिंह गोप पूर्व मंत्री, राकेश वर्मा पूर्व मंत्री, सुनील साजन, आनन्द भदौरिया, संतोष यादव सनी, बासुदेव यादव, उदयवीर सिंह, राजेश यादव राजू सभी एमएलसी, सुरेश यादव विधायक, लीलावती कुशवाहा प्रदेश अध्यक्ष महिला सभा, डॉ. पुष्कर व संदीप यादव प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें - हम भी वोट करेंगे, लोकतंत्र मजबूत करेंगे थीम के साथ दूसरे दिन भी मतदाता जागरूकता रैली निकाली
समाजवादी पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में आज गणतंत्र दिवस पर पूर्व रक्षामंत्री श्री मुलायम सिंह यादव तथा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने राष्ट्रध्वज फहराकर सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। https://t.co/1a4ZHwld8x pic.twitter.com/RcvhEbonvW
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) January 26, 2022
हि.स
What's Your Reaction?






