2022 में जीत सुनिश्चित करने को संगठन - सरकार ने जनप्रतिनिधियों संग किया मंथन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को यहां अपने सरकारी आवास पांच कालिदास मार्ग पर आयोजित काशी क्षेत्र के भाजपा सांसदों..

लखनऊ,
- मुख्यमंत्री योगी ने काशी क्षेत्र के विधायकों, सांसदों संग आवास पर की बैठक
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को यहां अपने सरकारी आवास पांच कालिदास मार्ग पर आयोजित काशी क्षेत्र के भाजपा सांसदों, विधायकों, जिलाध्यक्षों एवं प्रभारियों की बैठक को सम्बोधित किया।
यह भी पढ़ें - योगी सरकार ने लखनऊ, दिल्ली, कोलकाता और मुंबई के 'राज्य अतिथिगृहों' के बदले नाम
इससे पहले उन्होंने गोरक्ष प्रांत की बैठक की। सरकार के साथ संगठन मुखिया की मौजूदगी में सभी विधायकों, सांसदों को अगले 100 दिनों में 100 कार्य करने का लक्ष्य दिया गया है। संगठन की तरफ से उन्हें जल्द ही कार्यों की सूची उपलब्ध करायी जाएगी। आगामी विधानसभा चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए भी मंथन हुआ और रोडमैप पर चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा पूरे राज्य में व्यापक रूप से विकास कार्य कराए गये हैं। सभी जनप्रतिनिधि केन्द्र व प्रदेश सरकार के कार्यों और उपलब्धियों को लेकर जनता से प्रभावी संवाद बनाएं।
उन्होंने कहा कि आमजन के बीच सकारात्मक एवं प्रभावी उपस्थिति के लिए संगठन और सांसद एवं विधायकों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। सभी जनप्रतिनिधि बेहतर पारस्परिक समन्वय के साथ काम करें। हमारी समन्वित ताकत और टीमवर्क आगामी विधानसभा चुनाव में उपयोगी सिद्ध होगा।
यह भी पढ़ें - प्रियंका गाँधी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान में शामिल होने के लिए धन्यवाद
मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते साढ़े वर्षों में राज्य सरकार ने बिना भेदभाव के गरीब और वंचित तबके को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाया है। सरकार की इन कोशिशों से प्रदेश में अंतिम पायदान के व्यक्तियों के जीवन में बदलाव आया है।
मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधिगण को शारदीय नवरात्र की बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में कोरोना प्रबन्धन का कार्य शानदार ढंग से किया गया। कोरोना का वायरस रूप बदलता रहता है। इसलिए इसके सम्बन्ध में लगातार सावधानी एवं सतर्कता बरते जाने की जरूरत है।
इससे पूर्व, मुख्यमंत्री ने काशी क्षेत्र के सांसद व विधायक से उनके क्षेत्र में विकास कार्यों की प्रगति एवं जनाकांक्षाओं के सम्बन्ध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के जनप्रतिनिधि के सुझाव रचनात्मक ऊर्जा से भरपूर हैं।
यह भी पढ़ें - पेट्रोल की बढ़ती कीमत के विरोध में अर्धनग्न अवस्था में सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
- विधायकों व सांसदों को मिला सौ दिन में सौ कार्य करने का लक्ष्य
बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों को बताया गया कि संगठन द्वारा 100 दिन के 100 काम की योजना बनायी गयी है। सभी जनप्रतिनिधि इसके तहत होने वाले कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता करते हुए उन्हें सफल बनाने का भरपूर प्रयास करें।
इन कार्यक्रमों के अन्तर्गत विधान सभा स्तर पर किसानों, महिलाओं, नौजवानों आदि के सम्मेलन आयोजित किये जाएंगे। आगामी दो-चार दिनों में 100 दिन में 100 कार्यों की सूची उपलब्ध करा दी जाएगी। सभी सांसदों और विधायकों को एक-एक कार्यकर्ता और मतदाता तक सीधा सम्पर्क बनाने को कहा गया है। विशेष सदस्यता अभियान के माध्यम से डेढ़ करोड़ नये सदस्य पार्टी से जोड़े जाने है।
यह भी पढ़ें - योगी सरकार का बड़ा फैसला, राजीनीतिक दलों के पांच सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल को लखीमपुर जाने की अनुमति
जनप्रतिनिधि सार्वजनिक स्थलों पर कम से कम 10 शिविर लगाकर बड़ी संख्या में सदस्य बनाने में सक्रिय सहयोग करें। मतदाता सूची के पुनरीक्षण पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। प्रत्येक विधायक अपने क्षेत्र की मतदाता सूचियों की गहन पड़ताल कर लें। इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि एक भी पात्र व्यक्ति मतदाता बनने से छूटने न पाये।
आगामी 15 अक्टूबर से पन्ना प्रमुख बनाने का अभियान चलाया जाएगा। जिसका नाम मतदाता सूची के पन्ने पर होगा, वही पन्ना प्रमुख बन सकता है। सोशल मीडिया में ‘मैं भी पन्ना प्रमुख’ ट्रेण्ड कर रहा है। सभी जनप्रतिनिधि पन्ना क्रमांक के साथ फोटो डालते हुए सोशल मीडिया पर ‘मैं भी पन्ना प्रमुख’ अभियान में सम्मिलित हों।
इस बार पन्ना प्रमुखों का सम्मेलन भी मण्डल स्तर पर आयोजित किया जाएगा। इस अवस पर भाजपा के प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश संगठन महा मंत्री सुनील बंसल, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डॉ दिनेश शर्मा, सहित जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें - अब 'एक्शन हीरो' के रूप में नजर आयेंगे आयुष्मान खुराना
हि.स
What's Your Reaction?






