योगी सरकार का बड़ा फैसला, राजीनीतिक दलों के पांच सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल को लखीमपुर जाने की अनुमति

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने लखीमपुर घटना पर बड़ा फैसला लिया है। विपक्ष के तमाम नेता लखीमपुर जाने को लेकर कोशिश..

Oct 6, 2021 - 08:42
Oct 6, 2021 - 08:46
 0  2
योगी सरकार का बड़ा फैसला, राजीनीतिक दलों के पांच सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल को लखीमपुर जाने की अनुमति
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ / Chief Minister Yogi Adityanath

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने लखीमपुर घटना पर बड़ा फैसला लिया है। विपक्ष के तमाम नेता लखीमपुर जाने को लेकर कोशिश कर रहे थे लेकिन उन्हें पुलिस रोक रही थी।

अब योगी सरकार ने सभी राजनीतिक दलों के पांच सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल को लखीमपुर घटना स्थल तक जाने की अनुमति दे दी है। उस प्रतिनिधिमंडल में केवल पांच लोगों को ही जाने की इजाजत मिलेगी।

यह भी पढ़ें - विपक्षी दल मचा रहे सियासी तूफान, बहकावे में न आए किसान : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

मालूम हो कि गत तीन अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर जिले में आंदोलनरत किसानों समेत आठ लोगों की गाड़ी से कुचल कर मृत्यु हो गयी थी। इसके बाद से विपक्ष लगातार वहां जाने की कोशिश में लगा हुआ है।

कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को यूपी पुलिस ने सीतापुर में रोक रखा है। दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी बुधवार को दिल्ली से लखीमपुर के लिए निकले थे लेकिन उन्हें उत्तर प्रदेश पुलिस ने रोक दिया। गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने बताया कि विपक्ष ने तीन लोगों को जाने की अनुमति मांगी थी लेकिन पांच लोगों को वहां जाने की इजाजत दी गयी है।

यह भी पढ़ें - उत्तर प्रदेश : शारदीय नवरात्र गुरूवार से शुरू हो जाएंगे, जानिये कलश स्थापना का शुभ मुहुर्त

यह भी पढ़ें - फिर साथ नजर आये अभिनेता राजकुमार राव और अभिनेत्री कृति सेनन

हि.स

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 1