संगठित होकर कांग्रेस पार्टी को बनाएं मजबूत : मोहित पाल

उत्तर प्रदेश कौंग्रेस कार्यसमिति के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के नवनियुक्त प्रदेश महासचिव मोहित पाल का पहली...

Jul 15, 2024 - 00:27
Jul 15, 2024 - 00:31
 0  5
संगठित होकर कांग्रेस पार्टी को बनाएं मजबूत : मोहित पाल

कांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष व महासचिव का जिले में कांग्रेसियों ने किया स्वागत

चित्रकूट(संवाददाता)। उत्तर प्रदेश कौंग्रेस कार्यसमिति के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के नवनियुक्त प्रदेश महासचिव मोहित पाल का पहली बार जिला मुख्यालय आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान उप चुनाव में मिली सफलता पर मिठाई बांटकर प्रसन्नता का इजहार किया गया।

यह भी पढ़े : घर के बाहर गड्ढे के पानी में डूबी बालिका की गई जान

कांग्रेस की जिला कमेटी की बैठक मुख्यालय स्थित टाउन हाल में हुई। लोकसभा चुनाव व कई राज्यों में हुए उपचुनाव में मिली सफलता पर पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव व महासचिव मोहित पाल ने सभी को बधाई दी। संदेश दिया कि संगठन को मजबूत बनाने का काम लगातार जारी रहना चाहिए।

यह भी पढ़े : जिला कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न, प्रस्ताव पारित

रविवार को बैठक में जिले के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष व महासचिव का माला पहनाकर स्वागत किया। उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत पर खुशी जताई। पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव ने कहा कि जनता अब भाजपा के किए जा रहे कार्यो व जुमलों को समझ चुकी है। लोक सभा के चुनाव में इसका परिणाम सामने आ गया है। वही अभी हाल में हुए उप चुनाव में भी इंडिया गठबंधन की अच्छी जीत हुई। प्रदेश महासचिव मोहित पाल ने कहा कि संगठित होकर कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनना है। जनता राहुल गांधी के किए गए कार्यो पर भरोसा जता रही है। आने वाला समय इंडिया गठबंधन का होगा। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल ने कहा कि भाजपा शासन काल में युवक बेरोजगार हो गए हैं।

यह भी पढ़े : कामतानाथ परिक्रमा मार्ग में चलाया सफाई अभियान

कार्यक्रम के दौरान ही कांग्रेस सेवा दल प्रदेश संगठन सचिव सविता पाल का कार्यकर्ताओं ने जन्मदिन भी मनाया। इस मौके पर पिछड़ा वर्ग के प्रदेश सचिव जितेंद्र पटेल, रंजना पांडेय, ममता पाल, राजनारायण, जगजाहिर पटेल, रामलाल, भोला नामदेव, अरूण गुप्ता, प्रकाश गुप्ता, शिवगुलाम वर्मा, रमादत्त मिश्र, कुलदीप द्विवेदी, अवधेश करवरिया, राकेश वर्मा आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0