बांदा में केन नदी उफान पर, चेतावनी स्तर के करीब पहुँचा जलस्तर

जिले से होकर बहने वाली केन नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। बाढ़ नियंत्रण विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार...

Aug 1, 2025 - 16:52
Aug 1, 2025 - 16:54
 0  127
बांदा में केन नदी उफान पर, चेतावनी स्तर के करीब पहुँचा जलस्तर
फ़ाइल फोटो

बांदा। जिले से होकर बहने वाली केन नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। बाढ़ नियंत्रण विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, गुरुवार की रात 1 बजे के समय जलस्तर 102.28 मीटर दर्ज किया गया था, जो दोपहर 3 बजे तक बढ़कर 102.67 मीटर तक पहुँच गया है। यह जलस्तर चेतावनी स्तर 103.00 मीटर के नजदीक पहुंच गया है।

यह भी पढ़े : राजापुर में यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ता, प्रशासन अलर्ट मोड में

यदि यह प्रवृत्ति जारी रही तो आने वाले कुछ घंटों में नदी का पानी चेतावनी स्तर को पार कर सकता है। खतरे का निशान 104.00 मीटर है, जबकि अब तक का रिकॉर्ड जलस्तर (HFL) 113.290 मीटर 7 जुलाई 2005 को दर्ज किया गया था।

प्रशासन ने संभावित प्रभावित गांवों को सतर्क कर दिया है और राहत व बचाव दलों को तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। तटीय इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है, और आमजन से अपील की गई है कि वे अफवाहों से बचें और प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें।

यह भी पढ़े : उपराष्ट्रपति पद का चुनाव 9 सितंबर को

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0