राजापुर में यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ता, प्रशासन अलर्ट मोड में

यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और शुक्रवार (01 अगस्त) को जारी बाढ़ नियंत्रण विभाग की...

Aug 1, 2025 - 16:41
Aug 1, 2025 - 16:45
 0  60
राजापुर में यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ता, प्रशासन अलर्ट मोड में
फ़ाइल फोटो

चित्रकूट/राजापुर। यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और शुक्रवार (01 अगस्त) को जारी बाढ़ नियंत्रण विभाग की रिपोर्ट के अनुसार जलस्तर सुबह 1 बजे 89.94 मीटर था, जो दोपहर 2 बजे तक बढ़कर 90.88 मीटर तक पहुंच गया है। यह स्थिति चेतावनी स्तर 92.50 मीटर के अभी नीचे है, लेकिन बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन सतर्क हो गया है।

यह भी पढ़े : उपराष्ट्रपति पद का चुनाव 9 सितंबर को

बाढ़ नियंत्रण विभाग के अनुसार, यदि यही प्रवृत्ति जारी रही तो आने वाले 24 से 48 घंटों में खतरे के निशान 93.50 मीटर के करीब पहुंचने की संभावना है। संबंधित विभागों को अलर्ट कर दिया गया है, और तटीय गांवों में निगरानी बढ़ा दी गई है।

ज्ञात हो कि इस क्षेत्र में अब तक का उच्चतम जलस्तर (HFL) 96.370 मीटर 7 सितंबर 1978 को दर्ज किया गया था।

प्रशासन ने स्थानीय निवासियों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।

यह भी पढ़े : उप्र : गुरुवार देर रात जारी हुई तबादला सूची, दिन में हुए थे 15 एएसपी स्तर के तबादले

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0