निर्माणाधीन नाला का अवर अभियन्ता ने किया निरीक्षण

विधायक निधि योजना के तहत चल रहे नाला निर्माण कार्य का निरीक्षण अवर अभियन्ता द्वारा किया गया...

Jul 9, 2024 - 00:40
Jul 9, 2024 - 00:42
 0  4
निर्माणाधीन नाला का अवर अभियन्ता ने किया निरीक्षण

चित्रकूट(संवाददाता)। विधायक निधि योजना के तहत चल रहे नाला निर्माण कार्य का निरीक्षण अवर अभियन्ता द्वारा किया गया। साथ ही निर्माण कार्य पर संतोष जाहिर किया गया।

ब्लाक मुख्यालय पहाडी के पहाडी बरेठी मोड से शान्ति देवी इंटर कॉलेज होते हुए रामनरेश कुशवाहा की ओर नाला निर्माण कराया जा रहा है। लगभग पूर्ण होने की कगार पर चल रहे निर्माण के निरीक्षण के बाद कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अवर अभियन्ता जितेन्द्र कुमार ने बताया कि कार्य मानक के अनुरूप कराया जा रहा है और जल्द ही कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी ग्राम्य विकास अभिकरण के सहायक अभियन्ता द्वारा इसकी जांच की जा चुकी है। जिसमें कार्य संतोषजनक पाया गया था। उन्होंने ठेकेदार को गुणवत्ता एवं मानक का ध्यान रखते हुए जल्द कार्य पूर्ण करने को कहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0