झाँसी : कर्मचारियों के अभाव में राजकीय संग्रहालय बंद, कांग्रेसी व साहित्यकार बैठे धरने पर

कर्मचारियों के अभाव में राजकीय संग्रहालय को बंद किए जाने के विरोध में आज पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के नेतृत्व में साहित्य..

झाँसी : कर्मचारियों के अभाव में राजकीय संग्रहालय बंद, कांग्रेसी व साहित्यकार बैठे धरने पर
कांग्रेसी व साहित्यकार बैठे धरने पर

कर्मचारियों के अभाव में राजकीय संग्रहालय को बंद किए जाने के विरोध में आज पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के नेतृत्व में साहित्य मनीषी, कलाकार तथा प्रबुद्ध वर्ग के लोगों ने राजकीय संग्रहालय में धरना शुरू कर दिया। 

इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह स्मार्ट सिटी के नाम पर सबसे बड़ा दुर्भाग्य है कि जिस संग्रहालय को देखने के लिए देश दुनिया से लोग आते हैं, उसे कर्मचारियों के अभाव में बंद कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि सरकार एक तरफ स्मार्ट सिटी के नाम पर करोड़ों रुपए खर्च करने का दावा करती है, वहीं दूसरी ओर आउटसोर्सिंग के माध्यम से चंद कर्मचारियों को नियुक्त नहीं कर पा रही है। 

यह भी पढ़ें - झाँसी: केंद्रीय चिकित्सालय उत्तर मध्य रेलवे में जनरल सर्जरी के किए गए 

उन्होंने बताया कि प्रतिदिन अपराह्न 12 से 1 बजे तक तब तक धरना दिया जाएगा। जब तक संग्रहालय को फिर से शुरू नहीं कर दिया जाता। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सभी लोग अपनी जेब से कर्मचारी का वेतन देने के लिए तैयार हैं, लेकिन संग्रहालय को किसी भी हालत में बंद नहीं होने देंगे।

क्योंकि यह बुंदेलखंड की माटी की गोद की अमूल्य धरोहर है। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से भी इस मामले में आगे आकर संग्रहालय को दोबारा शुरू कराए जाने की अपील की है। 

धरने में वरिष्ठ साहित्यकार राजकुमार अंजुम, वरिष्ठ पत्रकार मोहन नेपाली, कवि पन्नालाल असर, शायर मोहम्मद उस्मान, फिल्म अभिनेता आरिफ शहडोली, रिटायर्ड बैंक मैनेजर रजनीश श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।

यह भी पढ़ें - लोकतंत्र सेनानी 26 को काला दिवस मनाएंगे, क्यों लगा आपातकाल जानिये

हि.स

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
1
funny
0
angry
0
sad
0
wow
1