इन्द्र वीर सिंह को मिला लखनऊ में राज्य स्तरीय पुरस्कार

पूर्व माध्यमिक विद्यालय अनथुवा के विज्ञान अध्यापक तथा जनपद बांदा के कुशल मंच संचालक इन्द्र वीर सिंह को 30 अगस्त में राज्य अनुसंधान..

Aug 31, 2022 - 09:10
Aug 31, 2022 - 09:11
 0  6
इन्द्र वीर सिंह को मिला लखनऊ में राज्य स्तरीय पुरस्कार

बांदा,

पूर्व माध्यमिक विद्यालय अनथुवा के विज्ञान अध्यापक तथा जनपद बांदा के कुशल मंच संचालक इन्द्र वीर सिंह को 30 अगस्त में राज्य अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद उ.प्र. ने भव्य समारोह में लखनऊ में सम्मानित किया। इन्द्र वीर सिंह द्वारा राज्य स्तरीय पंचम (कहानी) प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए निदेशक एस.सी.ई.आर.टी. उ.प्र. डा. सर्वेन्द्र विक्रम बहादुर सिंह तथा संयुक्त निदेशक अजय कुमार सिंह एस.सी.ई.आर.टी. उ.प्र. ने राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया।

इसी वर्ष इन्द्र वीर सिंह को एन.सी.एस.सी. तथा राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार द्वारा  डा. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम मेंटर एवार्ड 2022 से भी सम्मानित किया जा चुका है।बेसिक शिक्षा परिषद बांदा के अध्यापक की इस गौरवपूर्ण उपलब्धि से बांदा जनपद में हर्ष की लहर है। इस अवसर पर जिलाधिकारी बांदा अनुराग पटेल, अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) एम. पी. सिंह, यातायात अधिकारी शंकर सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रिन्सी मौर्या तथा खंड शिक्षा अधिकारी महुआ विनोद कुमार पटेरिया तथा शिक्षक समाज ने इन्द्र वीर सिंह को इस उपलब्धि पर बधाइयाँ दी हैं।

यह भी पढ़ें - बांदा : केन नदी में सेल्फी लेते समय युवक हवा के झोंके से नदी में गिरा

यह भी पढ़ें - बांदा जेल में बंद पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी, विजय सिंह व बृजेश प्रजापति के बैरकों की तलाशी

यह भी पढ़ें - इंडियन इंस्टीट्यूट आफ पैकेजिंग शजर पत्थर की पैकेजिंग डिजाइन तैयार करेगी

What's Your Reaction?

Like Like 2
Dislike Dislike 0
Love Love 2
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 2