पिछली सरकारों में उप्र प्रश्न प्रदेश बनकर रह गया था : राधा मोहन

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व उत्तर प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह ने कहा कि देश का सबसे बड़ा प्रदेश उत्तर प्रदेश लंबे समय तक..

Sep 16, 2021 - 09:09
Sep 16, 2021 - 09:32
 0  5
पिछली सरकारों में उप्र प्रश्न प्रदेश बनकर रह गया था : राधा मोहन
राधा मोहन (Radha Mohan)

लखनऊ,

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व उत्तर प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह ने कहा कि देश का सबसे बड़ा प्रदेश उत्तर प्रदेश लंबे समय तक भ्रष्टाचार, माफिया, आतंक व तुष्टिकरण जैसी समस्याओं से ग्रस्त था। पूर्व की सरकारों ने प्रदेश के विकास पर ध्यान न देकर केवल अपने वोट बैंक के विकास के लिए तुष्टीकरण की राजनीति किया। इसके फलस्वरूप भारतीय संस्कृति व आदर्श का केंद्र रहा उत्तर प्रदेश प्रश्न प्रदेश बनकर रह गया।

यह भी पढ़ें - किसान मंच से लगे 'अल्लाह हो अकबर' के नारों से सिख समुदाय में नाराजगी

राधा मोहन सिंह ने बुधवार को गौतमबुद्ध नगर दादरी विधानसभा के आईआईएमटी कॉलेज में आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार आने के बाद उत्तर प्रदेश ने न सिर्फ अपनी खोई सांस्कृतिक विरासत को पुनः प्राप्त किया, बल्कि विकास के नए स्तंभ भी स्थापित किए।

2017 में जब योगी मुख्यमंत्री बने तो उन्होंने उत्तर प्रदेश को हर तरह से सामर्थ्यवान और समृद्ध राज्य बनाने की दिशा में काम किया। उन्होंने कहा कि मत मजहब की राजनीति का खात्मा करना और उत्तर प्रदेश को संकीर्ण राजनीति से मुक्त करने का संकल्प लिया। आज प्रत्यक्ष रुप से दिखाई देता है कि जो चुनौतियां उन्हें विरासत में मिली थीं उसका समाधान प्रस्तुत किया है।

यह भी पढ़ें - मौसम अपडेट : यूपी के बांदा सहित 10 जिलों में रेड अलर्ट और 26 जिलों में येलो अलर्ट जारी

राधा मोहन सिंह ने कहा कि यह मुख्यमंत्री योगी की उत्कृष्ट कार्यशैली का ही परिणाम है। विरासत में मिली लचर कानून व्यवस्था अब सुदृढ़ कानून व्यवस्था में परिवर्तित हो गई है। जिस उत्तर प्रदेश में पहले अपराधियों, माफियाओं का बोलबाला था आज उसी उत्तर प्रदेश में अपराधी और माफिया थरथर कांपते हैं। माताएं और बहनें कभी भी कहीं भी आने-जाने से अब नहीं डरती हैं। यह सब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के कारण ही संभव हो पाया है।

सिंह ने आगे कहा कि योगी सरकार ने देश के विकास को गति देने के लिए ऐतिहासिक काम किया। उत्तर प्रदेश भारतीय संस्कृति के आदर्श का केंद्र रहा है। योगी सरकार ने प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को नया आयाम दिया है। आज यूपी में एक दमदार एवं कामदार सरकार काम कर रही है। राज्य के मुख्यमंत्री सिर्फ योगी ही नहीं कर्म योगी भी हैं। उनका संपूर्ण जीवन समाज एवं देश के लिए समर्पित है।

यह भी पढ़ें - योगी सरकार का दावा, साढ़े चार साल में बदल दी प्राथमिक स्कूलों की तस्वीर

उत्तर प्रदेश को मजबूत बनाने के लिए हम सबको मिलकर योगी को मजबूत बनाना होगा। ताकि उत्तर प्रदेश की धरती पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सपने साकार हो सकें। प्रदेश सरकार के चार साल के कार्यकाल के दौरान क्षेत्र में रिफार्म, परफॉर्म और ट्रांसफार्म के मूल मंत्र के साथ कार्य किया गया है। इससे राज्य में उत्पन्न शांति और विकास की लहर ने प्रदेश के बारे में लोगों की धारणा बदल दी है। राज्य सरकार के अथक प्रयासों से उत्तर प्रदेश बीमारू राज्य से विकसित और सक्षम राज्य में परिवर्तित हो गया है। राज्य सरकार ने लोक कल्याण संकल्प पत्र को अक्षरशः लागू किया है।

आज प्रदेश हर क्षेत्र में अपना विशेष स्थान रखता है।प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत वर्ष 2017 में उत्तर प्रदेश का देश में 29वां स्थान था। आज शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में इस योजना के तहत 40 लाख लाभार्थियों को आवास उपलब्ध करा कर पूरे देश में उत्तर प्रदेश प्रथम स्थान पर है। इज ऑफ डूइंग बिजनेस में उत्तर प्रदेश आज दूसरे स्थान पर है। ऐसा प्रदेश की कानून व्यवस्था में सुधार के चलते संभव हुआ है। राज्य सरकार द्वारा पूरी पारदर्शिता के साथ प्रदेश के चार लाख युवाओं को नौकरियां दी गई हैं। तीन करोड़ युवाओं को रोजगार से जोड़ा गया है।

यह भी पढ़ें - नन्ही बच्ची को लगना है 16 करोड़ का इंजेक्शन, मां ने की प्रधानमंत्री से अपील

हि.स

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 1