रक्षाबंधन में मंडल की 75 हजार बहनों को मिलेगी रोडवेज बसों में फ्री यात्रा की सौगात
प्रदेश सरकार ने पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी रक्षाबंधन के पर्व पर परिवहन निगम की बसों में बहनों को फ्री यात्रा करने की सौगात दी..

प्रदेश सरकार ने पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी रक्षाबंधन के पर्व पर परिवहन निगम की बसों में बहनों को फ्री यात्रा करने की सौगात दी है। 2 वर्षों से कोरोना के कारण बसों में सफर करने वाली बहनों की संख्या कम थी लेकिन इस बार मंडल की 75000 महिलाएं इस सुविधा का लाभ उठाएंगी और उनके लिए परिवहन निगम ने 400 बसों का इंतजाम किया है। साथ ही सरकार की ओर से इस बार यह सुविधा 24 घंटे से बजाएं 48 घंटे कर दी गई है।
यह भी पढ़ें - बांदा से दिल्ली, लखनऊ, प्रयागराज जाने वाली सभी ट्रेनें हुई फुल, वेटिंग 100 तक पहुंची
क्षेत्रीय प्रबंधक राजीव कुमार शर्मा का कहना है कि यह सुविधा इस बार बहनें 10 अगस्त की रात 12 बजे से 12 अगस्त की रात 12 बजे तक बस में जीरो बैलेंस टिकट पर यात्रा कर सकेंगी। त्योहार को लेकर बसें तैयार हैं। यह सुविधा परिवहन निगम की सभी बसों में अनुमन्य होगी। महिलाओं की सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखा गया है। परिचालक पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 के संपर्क में रहें। किसी भी महिला की शिकायत पर तत्काल पुलिस सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी।
श्री शर्मा ने बताया कि परिवहन निगम ने बांदा, हमीरपुर, चित्रकूट और महोबा में इस बार 75 हजार से अधिक बहनों की यात्रा करने का अनुमान लगाया है। साल 2021 मेें करीब 50 हजार से अधिक बहनों ने फ्री में यात्रा की थी। इससे पहले वर्ष 2020 में फ्री यात्रा करने वाली बहनों की संख्या 46,468 थी। उन्होने बताया कि लंबी दूरी की बसों को पूरी तरह फिट रखने के निर्देश दिए गए हैं। जनपद स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा। यदि बसों में किसी प्रकार की खराबी आती है तो चालक तत्काल कंट्रोल रूम को सूचित करेगा। ऐसी स्थिति में मुख्यालय से गंतव्य के लिए दूसरी बस भेजी जाएगी।
यह भी पढ़ें - Whatsapp पर लॉटरी लिंक भेज रहे जालसाज, ध्यान रखें ये बातें
यह भी पढ़ें - स्वतंत्रता संग्राम का साक्षी रहा ऐतिहासिक कालिंजर दुर्ग भी लाइटिंग के जरिए तिरंगे में नहाया
What's Your Reaction?






