चित्रकूट में भारी बारिश-बाढ़ का असर, स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित
जनपद में लगातार हो रही बारिश और बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है...
जिले के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, वित्तविहीन, संस्कृत विद्यालय, हाईस्कूल व इंटर कॉलेज 2 और 3 सितंबर को रहेंगे बंद
चित्रकूट। जनपद में लगातार हो रही बारिश और बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है। जिला विद्यालय निरीक्षक चित्रकूट की ओर से जारी आदेश के अनुसार जनपद के सभी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, वित्तविहीन, संस्कृत विद्यालय, आईसीएसई/सीबीएसई हाईस्कूल एवं इंटर कॉलेजों में 2 सितंबर और 3 सितंबर 2026 को अवकाश रहेगा।
जारी आदेश में कहा गया है कि जनपद में बाढ़ एवं लगातार बारिश के कारण छात्र-छात्राओं के आवागमन में परेशानी हो रही है। ऐसे में विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विद्यालयों को तत्काल प्रभाव से बंद रखने का निर्णय लिया गया है।
हालांकि, बोर्ड परीक्षा से संबंधित आवेदन, रजिस्ट्रेशन एवं अन्य आवश्यक कार्यों के निष्पादन के लिए प्रधानाचार्य द्वारा शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को विद्यालय बुलाया जा सकता है।
कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालय भी बंद
वहीं, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी चित्रकूट द्वारा 2 सितंबर 2026 को जारी कार्यालय आदेश में मौसम विभाग के पूर्वानुमान तथा जिलाधिकारी के निर्देशों का हवाला देते हुए 3 सितंबर 2026 को जनपद के कक्षा 1 से 8 तक के समस्त परिषद/मान्यता प्राप्त/सहायता प्राप्त/अशासकीय अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम के विद्यालयों में रैनी डे अवकाश घोषित किया गया है।
आदेश में भारी बारिश एवं जलभराव/बाढ़ के कारण विद्यालय पहुंचने में विद्यार्थियों और शिक्षकों को हो रही कठिनाई तथा दुर्घटना की आशंका को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं शिक्षाधिकारियों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
