कांग्रेस की सरकार बनी तो युवाओं को दी जाएगी नौकरी, जारी किया घोषणा पत्र
कांग्रेस के शहर अध्यक्ष व नगरपालिका परिषद बांदा के पूर्व चेयरमैन संजय गुप्ता ने कहा कि पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी ने..

कांग्रेस के शहर अध्यक्ष व नगरपालिका परिषद बांदा के पूर्व चेयरमैन संजय गुप्ता ने कहा कि पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी ने बेरोजगार युवाओं के लिए अलग से घोषणा पत्र जारी करके यह साबित किया है कि उन्हें बेरोजगार घूम रहे युवाओं की चिंता है।
इस संबंध में जारी किए गए घोषणापत्र में एक साल में 20 लाख युवाओं को नौकरी देने का वादा किया गया है। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी एक ऐसा राजनीतिक दल है जिसने युवाओं के लिए अलग से घोषणा पत्र जारी किया है ताकि बेरोजगारी खत्म हो।
यह भी पढ़ें - यूपी फिर मांगे भाजपा सरकार : उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने प्रदेश के मंडल और कई जनपदों का भ्रमण कर युवाओं से बातचीत करके उनके दर्द को समझा और उसी के अनुसार घोषणापत्र बनाया गया है।जिसमें वादा किया गया है कि अगर सरकार बनी तो पदों का सृजन कर सरकारी नौकरियों में युवाओं को समायोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज समूचे देश और प्रदेश में बेरोजगारी बढ़ी हुई है। जिससे युवा वर्ग परेशान हैं।
कांग्रेस पार्टी सत्ता में आने पर नौकरियों में भर्ती के लिए क्रांतिकारी शुरुआत कर देगी। इधर 5 वर्षों से बेरोजगारी 13 प्रतिशत से बढ़कर 66 प्रतिशत हो गई है जो दुर्भाग्यपूर्ण है। यह हालत किसने पैदा किए हैं सर्व विदित है, 32 वर्षों से यहा इस ओर कोई ध्यान ही नहीं दिया गया।
यह भी पढ़ें - भाजपा के सहयोगी दल अपना दल एस व निषाद पार्टी की दावेदारी से बुंदेलखंड की 6 सीटों पर फंसा पेंच
कांग्रेस पार्टी की उत्तर प्रदेश में सरकार बनने पर शिक्षकों के प्राइमरी के 15 लाख खाली पड़े पदों को भरा जाएगा, माध्यमिक शिक्षको के 38000 पदों को भी भरा जाएगा, संस्कृत विद्यालयों में 20000 पद खाली है, महाविद्यालयों में 8000 पद खाली है, 32000 प्रशिक्षकों के पद खाली है तथा अन्य स्टाफ के भी हजारों पद खाली है सब भर दिए जाएंगे।
इसी तरह महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सीमा खान ने कहा कि प्रियंका गांधी के स्लोगन लड़की हूं लड़ सकती हूं की गूंज आज घर घर में सुनाई पड़ रही है। छात्राओं व युवतियों से लेकर बुजुर्ग महिलाएं तक इस स्लोगन को का समर्थन कर रही हैं और इससे पार्टी का जनाधार भी बढ़ रहा है। इससे पहले शहर कांग्रेस अध्यक्ष संजय गुप्ता एवं महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा खान, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनय सिंह शानू, एन एस यू आई जिलाध्यक्ष शनी पटेल, कांग्रेस सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सन्तोष कुमार द्विवेदी ने युवाओं के भर्ती विधान घोषणा पत्र को संयुक्त रुप से जारी किया।
यह भी पढ़ें - नेहा सिंह राठौर की कविता को शेयर कर अखिलेश यादव ने लिखा, यूपी में बदलाव बा
What's Your Reaction?






