नेहा सिंह राठौर की कविता को शेयर कर अखिलेश यादव ने लिखा, यूपी में बदलाव बा

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गायिका नेहा सिंह राठौर के गीत "यूपी में का बा" को सोशल मीडिया पर शेयर किया..

Jan 22, 2022 - 03:17
Jan 22, 2022 - 03:20
 0  3
नेहा सिंह राठौर की कविता को शेयर कर अखिलेश यादव ने लिखा, यूपी में बदलाव बा
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव..

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गायिका नेहा सिंह राठौर के गीत "यूपी में का बा" को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा है कि जनता कहे इंक़लाब बा। यूपी में बदलाव बा…।

नेहा सिंह राठौर का यह गीत बहुत दिनों से सोशल मीडिया में तैर रहा है। इस पर लोग तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं, लेकिन एक दिन वे इस पर सफाई भी दे चुकी हैं। उन्होंने फेसबुक वाल पर लाइव होते हुए कहा था कि हम जनता की आवाज उठाते हैं। जनता वही देखती है, जो वर्तमान में सत्तासीन रहा हो। यदि दूसरी पार्टी भी आज सत्ता में होती तो वे उसके खिलाफ कविता बनातीं और उसको शेयर करतीं।

यह भी पढ़ें - पहले सज्जन करते थे पलायन, आज अपराधियों का हो रहा पलायन : मुख्यमंत्री योगी

यह भी पढ़ें - बांदा से 2 विधायकों के टिकट कटा, प्रकाश द्विवेदी पर भाजपा ने फिर जताया भरोसा

यह भी पढ़ें - प्रियंका गांधी की सक्रियता के बावजूद उत्तर प्रदेश में कमजोर हो रही कांग्रेस

हि.स

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 1