आग से जली घर-गृहस्थी, दो लाख की क्षति

तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत कंधवनिया के किसान के घर में अचानक आग लगने से घर, गृहस्थी जल गई...

Jun 8, 2024 - 01:17
Jun 8, 2024 - 01:19
 0  6
आग से जली घर-गृहस्थी, दो लाख की क्षति

राजापुर (चित्रकूट)। तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत कंधवनिया के किसान के घर में अचानक आग लगने से घर, गृहस्थी जल गई। फायर बिग्रेड व ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया।

ग्राम पंचायत कंधवनिया के किसान गोविंद प्रसाद वर्मा पुत्र राम अवतार वर्मा के घर में दोपहर करीब एक बजे अचानक आग लग गई। पीड़ित किसान ने बताया कि उस समय परिवार के लोग घर के अंदर सो रहे थे। जब तक आग लगने की जानकारी हुई तब तक विकराल रूप धारण कर चुकी थी। घर में रखी गृहस्थी, 50 हजार नकद, सोने चांदी के जेवरात जल गए। अग्निपीड़ित ने बताया कि फायर बिग्रेड व ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। बताया कि आग से लगभग दो लाख रुपए से ज्यादा का नुकसान हुआ है। राजस्व अधिकारियों ने क्षति का आकलन किया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0