जन आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत चित्रकूट से गृहमंत्री अमित शाह करेंगे 

भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत चित्रकुट से तीन सितंबर को शुरू करने जा रही है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जन आशीर्वाद यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। इससे पहले अमित शाह  ...

Aug 28, 2023 - 04:12
Aug 28, 2023 - 04:23
 0  1
जन आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत चित्रकूट से गृहमंत्री अमित शाह करेंगे 

भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत चित्रकुट से तीन सितंबर को शुरू करने जा रही है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जन आशीर्वाद यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। इससे पहले अमित शाह  20 अगस्त को भोपाल आए थे और उन्होंने शिवराज सरकार को रिपोर्ट कार्ड पेश किया था। भाजपा प्रदेश में पांच प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों से जन आशीर्वाद यात्रा शुरू करने जा रही है। इन यात्रियों की तारीख अलग-अलग होंगी। यात्राओं के शुभारंभ पर केंद्रीय नेताओं को बुलाया जाएगा। 

यह भी पढ़ें-एक्सीडेंट पॉइंट बन गया क्योटरा रेलवे क्रॉसिंग, एक और महिला की मौत

भाजपा पांच यात्राओं को निकालने के लिए सात रथ तैयार करा रही है। इसमें से पांच रथ यात्रा में शामिल होंगे और दो रथ विपरित परिस्थित के लिए रिजर्व रखे जाएंगे। पांच यात्राएं भाजपा विंध्य, ग्वालियर-चंबल, मालवा-निमांड, महाकौशल और मध्य भारत से निकालेंगी।  इसमें क्षेत्र के अनुसार नेता शामिल होंगे। जानकारी के अनुसार यह यात्राएं सितंबर माह में 24 तारीख तक भोपाल पहुंच जाएगी। इस दौरान जनआशीर्वाद यात्रा 15 हजार किमी की दूरी तय करेगी। यात्राओं में एक दिन में पांच बड़े बड़े आयोजन होंगे। साथ ही छोटे छोटे आयोजन होंगे। जिनमें बड़े स्तर से लेकर स्थानीय नेता सभाओं को संबोधित करेंगे। 

यह भी पढ़ें-झूठी शिकायत करने में जेल गए दंपति ने अब अपनी बेटी को बनाया हथियार

भोपाल में 25 सितंबर को कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन होगा। इसमें भाजपा ने 10 लाख कार्यकर्ताओं को शामिल करने का लक्ष्य रखा है। इस कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे। भाजपा ने कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी भी शुरू कर दी है। 

यह भी पढ़ें-नाबालिग लड़की को अगवा कर दुराचार करने वाले दुष्कर्मी को 20 साल कठोर कारावास

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0