केन नदी में मगरमच्छ एक महिला को पकड कर निगल गया,रेस्क्यू 

पन्ना में दिल दहलाने वाला वाकया हुआ। यहां एक मगरमच्छ एक महिला को दबोच कर ले गया। महिला बकरी चराने केन नदी किनारे गयी थी। बारिश में लबालब नदी में पानी के बहाव के साथ मगरमच्छ...

Aug 24, 2023 - 06:01
Aug 24, 2023 - 06:13
 0  2
केन नदी में मगरमच्छ एक महिला को पकड कर निगल गया,रेस्क्यू 

पन्ना में दिल दहलाने वाला वाकया हुआ। यहां एक मगरमच्छ एक महिला को दबोच कर ले गया। महिला बकरी चराने केन नदी किनारे गयी थी। बारिश में लबालब नदी में पानी के बहाव के साथ मगरमच्छ किनारे आकर बैठा था। महिला उसे देख नहीं पायी और मगर मौका मिलते ही महिला पर झपट पड़ा खींचकर नाले के गहरे पानी में ले गया और आधा शरीर निगलकर छोड़ दिया। मंडला पुलिस व एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची, मगर दूसरे दिन महिला का शव मिला।

यह भी पढ़ेंप्रस्तावित औद्योगिक कॉरिडोरः साहब! हमारी जमीन मत लो, हम भूखे मर जाएंगे

महिला की पहचान राजा बाई कोदर के तौर पर हुई है. वो 62 साल की थी. वो रोज की तरह मडला थाना क्षेत्र के नेहरा पुल के पास बकरी चराने गई थी। अचानक पेड़ के नीचे बैठा मगरमच्छ उस पर झपट पड़ा और उसे अपना निवाला बना लिया। निवाला बनाकर केन नदी में लेकर चला गया लेकिन जैसे ही पुलिस को और वन विभाग को इसकी जानकारी लगी तुरंत ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।

यह भी पढ़ें-प्रदेश के 15 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट इन जिलों में होगी बारिश 

काफी खोजबीन के बाद सोमवार 21 अगस्त को 12 बजे एसडीईआरएफ की टीम ने केन नदी से इस महिला के शव को ढूंढ़ निकाला। शव बुरी तरह क्षत विक्षत था। उसके कई अंग गायब थे। शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि इस इलाके में इससे पहले मगर ने किसी को अपना ग्रास नहीं बनाया था। घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी का माहौल है लोग डरे सहमे हुए हैं।
यह भी पढ़ें-पन्ना से विधायक और कैबिनेट मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह का टिकट इस वजह से कटेगा ?

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 2
Funny Funny 1
Angry Angry 0
Sad Sad 2
Wow Wow 0