बाँदा : पूर्व फौजी ने बारात में सर्विस रिवाल्वर से चलाई गोली, भांजा घायल, मचा हंगामा

जनपद बांदा में सोमवार की रात एक गांव में बारात के दौरान रिटायर्ड फौजी ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से हर्ष फायरिंग कर दी..

Nov 30, 2021 - 02:04
Nov 30, 2021 - 02:06
 0  4
बाँदा : पूर्व फौजी ने बारात में सर्विस रिवाल्वर से चलाई गोली, भांजा घायल, मचा हंगामा
फाइल फोटो

जनपद बांदा में सोमवार की रात एक गांव में बारात के दौरान रिटायर्ड फौजी ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से हर्ष फायरिंग कर दी। जिससे उनके हाथ में भी गोली लगी और यही गोली इनके भांजे के पेट में धंस गई, जिससे भांजा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए डॉक्टरों ने कानपुर के लिए रेफर किया है। इस घटना से पर में ही खुशी काफूर हो गई। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पूर्व फौजी को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें - यूपी टीईटी पेपर लीक मामले में सरगना समेत 29 गिरफ्तार

घटना देहात कोतवाली अंतर्गत ग्राम करहिया की है। इस बारे में जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी नगर राकेश कुमार सिंह ने बताया कि इसी गांव में शिव कुमार पुत्र राम नारायण सिंह के की बेटी की शादी थी और बारात जनपद फतेहपुर से आई थी। जिस समय द्वारचार हो रहा था उसी समय रिश्तेदार बाराती हरिद्वार सिंह जो रिटायर्ड फौजी है। उसने अपनी सर्विस रिवाल्वर निकालकर हर्ष फायरिंग शुरू कर दी।

फायरिंग के दौरान एक गोली उनके हाथ में लगी और यही गोली भांजे योगेंद्र सिंह पुत्र बलवंत सिंह निवासी थाना जाफर गंज जनपद फतेहपुर के पेट में भी धंस गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे इलाज के लिए पहले ट्रामा सेंटर लाया गया लेकिन हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया। हर्ष फायरिंग करने वाला व्यक्ति सर्विस रिवाल्वर सहित गिरफ्तार कर लिया गया है और अभियोग पंजीकृत कर कार्रवाई की जा रही है। बारात के दौरान हर्ष फायरिंग से  2 लोगों के घायल होने पर गांव में हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें - चित्रकूट पुलिस ने 310 बोरी नकली खाद बरामद की, 2 अभियुक्त गिरफ्तार

यह भी पढ़ें - फर्जी दस्तावेज के साथ भारत में रह रहे बांग्लादेशी को मिली चार साल की सजा

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 1
Sad Sad 1
Wow Wow 1