बाँदा : नदी में बाढ़ के पानी के पास खेल रहे पांच वर्षीय बालक की डूबने से हुई मौत

मंगलवार को केन नदी में आई बाढ़ के पानी के पास खेल रहे एक पांच वर्षीय बालक की डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुँची पुलिस ने शव..

Aug 10, 2021 - 08:59
 0  6
बाँदा : नदी में बाढ़ के पानी के पास खेल रहे पांच वर्षीय बालक की डूबने से हुई मौत
केन नदी ( ken river )

मंगलवार को केन नदी में आई बाढ़ के पानी के पास खेल रहे एक पांच वर्षीय बालक की डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुँची  पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें - यमुना और केन में बाढ़ विभीषिका जारी, बाढ़ से बचने को ग्रामीणों का पलायन

घटना चिल्ला थाना क्षेत्र के तारा गांव में हुई। इसी गांव के आनन्द निषाद का बेटा विजय कुमार (5) अपने हमजोली के लड़कों के साथ मे गांव आई बाढ़ के पानी के पास में खेल रहा था, जहाँ वह अचानक गहरे पानी के पास पहुँच गया।

साथ में खेल रहे बच्चों ने उसको आवाज दी जब उसकी आवाज नही सुनी तो उन्ही बच्चों में से कुछ बच्चों ने दौड़कर उसके घर वालो को जानकारी दी तथा अन्य गाँवो वालो को भी अवगत कराया।

यह भी पढ़ें - भाजपा गद्दी छोड़ो पदयात्रा कार्यक्रम में कांग्रेस ने मार्च पास्ट किया

जानकारी होने पर परिजनो व गांव के अन्य लोगो ने नदी में कूदकर उसको निकाला लेकिन तबतक उसकी मौत हो गई थी। बच्चे के शव को देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। गांव के ही कुछ लोगो ने चिल्ला पुलिस को जानकारी दी।

जानकारी मिलने चिल्ला थाना प्रभारी वीर प्रताप सिंह चौहान अपने सहयोगियों के साथ में पहुँच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक 3 बहन व 2 भाई थे जिसमें से यह चौथे नम्बर का था। मृतक के पिता गांव में ही रहकर मजदूरी का कार्य करता था। बेटे की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें - बुंदेलों ने पृथक बुंदेलखंड राज्य के लिए भरी हुंकार, निकाली जागरूकता यात्रा

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 1