भाजपा गद्दी छोड़ो पदयात्रा कार्यक्रम में कांग्रेस ने मार्च पास्ट किया
आज बबेरू विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों कांग्रेस जनों ने बबेरू में भाजपा गद्दी छोड़ो पदयात्रा कार्यक्रम में मार्च पास्ट किया। बबेरू में मर्का तिराहा से पदयात्रा..

आज बबेरू विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों कांग्रेस जनों ने बबेरू में भाजपा गद्दी छोड़ो पदयात्रा कार्यक्रम में मार्च पास्ट किया। बबेरू में मर्का तिराहा से पदयात्रा शुरू हुई जो बबेरू भ्रमण करते हुए गाँधी पार्क बबेरू में सभा में परिवर्तित होकर समाप्त हुई।
यह भी पढ़ें - बुंदेलों ने पृथक बुंदेलखंड राज्य के लिए भरी हुंकार, निकाली जागरूकता यात्रा
कांग्रेस के पदाधिकारी कार्यकर्ता सैकड़ों की तादाद में पदयात्रा कार्यक्रम में सम्मिलित रहे। सभी झंडे व हाथों में भाजपा गद्दी छोड़ो, इंकलाब जिंदाबाद, कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारों की तख्तियां लिए हुए थे तथा बुलंद आवाज में नारे लगा रहे थे।
पद यात्रा कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे जिला महासचिव गजेन्द्र सिंह पटेल ने कहा कि अभी तो यह शुरुआत है और आगे यह प्रदर्शन गली-गली गांव-गांव आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प है। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रद्युम्न कुमार लालू दुबे ने आम जनता को आह्वान किया कि हमारी पार्टी का साथ दें।
यह भी पढ़ें - यमुना और केन में बाढ़ विभीषिका जारी, बाढ़ से बचने को ग्रामीणों का पलायन
उन्होंने कहा की देश को बदहाली की ओर धकेला जा रहा है बेरोजगारी दिन प्रतिदिन बढ़ रही है, किसान मजदूर, व्यापारी, सभी तबाह हो चुके हैं, काम धंधे चौपट हो चुके हैं, किसान आत्महत्या कर रहा है, मजदूर को काम नहीं मिल रहा है तो वह फांसी लगा रहा है, महिलाएं असुरक्षित है, नौजवानों के पास न ढंग की शिक्षा है न ही नौकरियां है। बांदा कांग्रेस पार्टी ने जो संकल्प उठाया है कि वह आम जनता की हालत के लिए अब आवाज बुलंद करेगी।
इस कार्यक्रम में प्रमुख रुप से जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न दुबे ’लालू’ सहित पूर्व जिलाध्यक्ष/मुख्य अतिथि साकेत बिहारी मिश्रा, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनय सिंह शानू, राष्ट्रीय छात्र संगठन जिलाध्यक्ष शनि पटेल, शहर उपाध्यक्ष अशोक वीर चौहान, राघवेन्द्र श्रीवास्तव प्रदेश सचिव सोशल मीडिया, बाँदा कांग्रेस सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सन्तोष कुमार द्विवेदी, शहर महासचिव इबाद सिद्दीकी, ओबीसी प्रदेश उपाध्यक्ष द्वारिकेश सिंह यादव मंडेला, अनूप पटेल, अमित सिंह पटेल, आदित्य स्वरूप पाण्डेय, रामानुज भौरहा, निर्भय सिंह पटेल, सीताराम कोटार्य, जिला महासचिव युवा कांग्रेस केशव पाल, ब्रजेश मिश्रा, गेंदा प्रसाद यादव आदि सैकड़ों कांग्रेस जन उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें - आजादी के अमृत महोत्सव में विभिन्न कार्यक्रमों में किया शहीदों को नमन
What's Your Reaction?






