अवनी परिधि की डॉ. संगीता सिंह को ‘विश्व गौरव सम्मान’ से नवाजा
बुंदेलखंड के जनपद बांदा मुख्यालय में कई वर्षों से असहाय लोगों की सेवा में तत्पर अवनी परिधि की डॉक्टर संगीता...

बुंदेलखंड के जनपद बांदा मुख्यालय में कई वर्षों से असहाय लोगों की सेवा में तत्पर अवनी परिधि की डॉक्टर संगीता सिंह को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित एक होटल में भारत समाचार द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक द्वारा विश्व गौरव सम्मान से नवाजा गया।
यह भी पढ़ें - भैया! मेरी लाश जंगल में लटकी है, देख जाओ, एक महिला के ऑडियो से सनसनी
बताते चलें कि डॉक्टर संगीता सिंह जहां चिकित्सा के क्षेत्र में अहम भूमिका अदा कर रही हैं। वही समाज सेवा में भी कभी पीछे नहीं रही हैं। इन्होंने कोरोना काल के दौरान असहाय लोगों की मदद में कोई कसर नहीं छोड़ी। कोरोना के दौरान जब गैर प्रांतों में काम कर रहे मजदूर पैदल ही अपने गांव की तरफ जा रहे थे। उस समय डॉ संगीता सिंह ने महाराणा प्रताप चौराहे में सिविल लाइन पुलिस चौकी के ठीक सामने एक स्टॉल लगाया था। जहां उनके कार्यकर्ता सुबह 5 बजे से लेकर रात 12 बजे तक मजदूरों को खाना वितरित करते थे। यह क्रम करीब 1 महीने तक चलता रहा।
यह भी पढ़ें - एक प्यार ऐसा भीः मौत के बाद भी नहीं छूटा साथ, एक ही चिता में अंतिम संस्कार
इसी तरह उन्होंने स्थानीय जरूरतमंद व्यक्तियों को राशन वितरित कराया। साथ ही निशुल्क दवाएं भी वितरित की। इतना ही नहीं उन्होंने असहाय लोगों को ठंड के दौरान गरम कंबल भी वितरित किए। सर्दी में हर साल गरीबों असहाय लोगों को कंबल वितरित करने का यह क्रम लगातार जारी है। पिछले वर्ष भी उन्होंने लगभग 300 व्यक्तियों को कंबल वितरित किया था। इसी तरह ईद के पर्व के दौरान उन्होंने ईद किट भी वितरित कराई थी।
यह भी पढ़ें - दिल्ली से सागर आ रही बस में प्रसव, बस लेकर सीधे अस्पताल पहुंचा चालक
संगीता सिंह का असहाय लोगों की सेवा में लगातार तत्पर रहने के कारण ही उन्हें भारत समाचार द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विश्व गौरव सम्मान से नवाजा गया है। जिससे उनके शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर भारत समाचार के मुख्य संपादक ब्रजेश मिश्रा, विश्व विख्यात शिक्षाविद इतिहासकार अवध ओझा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?






