दिव्य प्रेम सेवा मिशन ने अनाथ बच्चों के साथ मनाया युवा दिवस, बच्चों को दी विवेकानंद के बारे में जानकारी

दिव्य प्रेम सेवा मिशन हरिद्वार के स्थापना दिवस 12 जनवरी को इस बार 25 वर्ष पूरे हो गये हैं। इस उपलक्ष्य में दिव्य प्रेम सेवा..

दिव्य प्रेम सेवा मिशन ने अनाथ बच्चों के साथ मनाया युवा दिवस, बच्चों को दी विवेकानंद के बारे में जानकारी

दिव्य प्रेम सेवा मिशन हरिद्वार के स्थापना दिवस 12 जनवरी को इस बार 25 वर्ष पूरे हो गये हैं। इस उपलक्ष्य में दिव्य प्रेम सेवा मिशन की बांदा इकाई के संयोजक व बांदा अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के महाप्रबन्धक दिनेश दीक्षित के नेतृत्व में समाजसेवियों ने अनाथालय में जाकर बच्चों के बीच स्वामी विवेकानंद के जन्मोत्सव, जोकि युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है, पर उनके जीवन के बारे में बच्चों को जानकारी दी और उन्हें बताया कि कैसे स्वामी विवेकानन्द ने अपनी भारतीय संस्कृति की पहचान विश्व के सामने रखी और आज के भारत में उनका क्या महत्वपूर्ण योगदान रहा।

यह भी पढ़ें - बहुजन समाज पार्टी ने तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र से जयराम सिंह को अपना प्रत्याशी किया घोषित

बांदा इकाई के संरक्षक महेंद्र देवपुरिया ने मिशन के उद्देश्य और क्रिया कलापों के बारे में बच्चों को जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को मिशन की भांति दीन-दुखियों की सेवा करने की प्रेरणा भी दी। इस मौके पर सभी बच्चों को कम्बल के साथ-साथ उनकी पढ़ाई हेतु स्टेशनरी आदि का वितरण किया गया। इसके बाद सभी सदस्यों और समाजसेवियों ने उन बच्चों के साथ रात्रि का भोजन भी किया।

इसके बाद मिशन के सदस्यों ने बांदा के सभी मुक्तिधाम में नियुक्त कर्मियों के बीच जाकर मिशन के बारे में जानकारी देते हुए युवा दिवस के उपलक्ष्य में कम्बल का वितरण किया। उक्त दोनों कार्यक्रमों का संचालन  समाजसेवी अमित सेठ भोलू ने किया। इस मौके पर शिवचरण शुक्ला, सुनील दीक्षित, राजेश शुक्ला सहित अनाथालय के वार्डन गुप्ता जी आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें - बांदा में एक मरीज में ओमिक्रोन वायरस के लक्षण मिलने से मचा हड़कंप

यह भी पढ़ें - बाँदा : डिस्टिक हॉस्पिटल के चिकित्सक सहित जिले में 10 और व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिले

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
1