जिला जज ने लिया राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों का जायजा

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा आधिकरण के निर्देशानुसार 13 जुलाई को...

Jul 9, 2024 - 00:26
Jul 9, 2024 - 00:28
 0  4
जिला जज ने लिया राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों का जायजा

कहा कि लोक अदालत में निस्तारित करें अधिकाधिक वाद
 
चित्रकूट(संवाददाता)। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा आधिकरण के निर्देशानुसार 13 जुलाई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन प्रस्तावित है। सोमवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जनपद न्यायाधीश विकास कुमार प्रथम की अध्यक्षता में सभी न्यायिक अधिकारियों के साथ बैठक की।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव अपर जिला जज नीलू मेनवाल ने बताया कि जनपद न्यायाधीश ने कहा है कि 13 जुलाई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में शमनीय आपराधिक वाद, धारा-138 एनआई एक्ट, मोटर एक्सीडेंट क्लेम वाद, विद्युत अधिनियम, पारिवारिक, वैवाहिक वाद, सुखाधिकार वाद, स्थायी निषेधाज्ञा, सिविल वाद, मनी वसूली वाद, विनिर्दिष्ट अनुतोष वाद, मोटर वाहन ई-चालान, लघु आपराधिक वादों का निस्तारण किया जायेगा। सभी न्यायिक अधिकारियों से अधिक से अधिक संख्या में वादों को चिन्हित करते हुये राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारण करें।

बैठक में श्रीकृष्ण यादव पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण, राकेश कुमार यादव प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय, अनुराग कुरील प्रथम अपर जिला जज, राममणि पाठक नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत विशेष न्यायाधीश एससी एसटी एक्ट, रेनू मिश्रा विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट, नीरज श्रीवास्तव अपर जिला जज एफटीसी, राजेन्द्र प्रसाद भारती मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, सूर्यकान्त धर दुबे सिविल जज सीडि, सचिन कुमार दीक्षित अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, इला चौधरी अतिरिक्त सिविल जज सीडि, सोनम गुप्ता सिविल जज सीडि एफटीसी, सैफाली यादव सिविल जज जूडि, अंजलिका प्रियदर्शिनी न्यायिक मजिस्ट्रेट उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0