एक दर्जन गांवों से कटा संपर्क, खेतो में भरा पानी

मप्र के पहाड़ी क्षेत्र समेत जिले में हो रही बारिश से यमुना व मंदाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ रहा है...

Aug 8, 2024 - 00:49
Aug 8, 2024 - 00:53
 0  1
एक दर्जन गांवों से कटा संपर्क, खेतो में भरा पानी

उफान पर मंदाकिनी और यमुना नदी, कई गांव के बच्चे नहीं जा सके स्कूल

मऊ (चित्रकूट)। मप्र के पहाड़ी क्षेत्र समेत जिले में हो रही बारिश से यमुना व मंदाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। सडकों के रपटों के ऊपर पानी आने से 50 से अधिक गांवो का संपर्क कट गया। जबकि कई गांवो को जाने वाली सडकों में पानी भर जाने के कारण ग्रामीण नाव के सहारे आवागमन कर रहे हैंं। कई गांव के बच्चे स्कूल नहीं जा सके। यमुना नदी के किनारे खेतों में भी पानी भर रहा है।

यह भी पढ़े : जल स्तर बढने से यमुना की तलहटी पर बसे ग्रामीणों की बढ़ने लगी बेचैनी

बारिश होने से बुधवार की रात से यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। जिसके चलते जिले के मऊ व राजापुर क्षेत्र के 50 से अधिक गांव प्रभावित हैं। मऊ क्षेत्र के मवई कला गांव के पास रपेटे में  में यमुना नदी का जलस्तर ऊपर आ गया। इससे मवई, पिपरी, भिख्खी का डेरा, बरवार, मण्डौर, बियावल, सहित अन्य गांव के ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई। आवागमन बाधित है। ग्रामीण हरिश्चंद्र, राजेश त्रिपाठी, दयाशंकर, रज्जन निषाद, रमेश निषाद, इंद्रेश त्रिपाठी ने बताया कि यमुना नदी का पानी बढ़ रहा है। खेतों में पानी भरने लगा हैं। इससे फसलों को नुकसान हो रहा है। बताया कि अभी कोई खतरा नहीं है। यदि नदी में  बाढ़ अधिक आ जाए तो विस्थापित ग्रामीणों को खाने पीने व प्रकाश की व्यवस्था होनी चाहिए। रामघाट के दुकानदारों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। कई दुकानदार अपनी दुकान समेट रहे हैं। बुधवार की सुबह मंदाकिनी का जलस्तर बढ गया इससे सभी सीढिया डूब गई। यहां तक कि घाट के ऊपरी हिस्से में पानी पहुंच गया। घाट किनारे पुलिस टीम तैनात है। तीर्थयात्रियों को नदी स्नान करने से रोका जा रहा है।

यह भी पढ़े : आरक्षण पर सरकार की नियति ठीक नहीं : राजनारायण

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0