सज गए पंडाल, शक्ति स्वरूपा की आराधना प्रारंभ
शारदीय नवरात्र का शुभारंभ सोमवार से हो गया। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक सभी मंदिर सज गए...

1125 से अधिक स्थानों पर मां अम्बे की प्रतिमा स्थापित
चित्रकूट। शारदीय नवरात्र का शुभारंभ सोमवार से हो गया। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक सभी मंदिर सज गए। देवी पंडालों में विधिविधान से दुर्गा प्रतिमाओं की स्थापना की गई। साथ ही घरों में कलश स्थापना कर मां भगवती की आराधना शुरू की गई। तड़के से देवी मंदिरों में जल स्नान को भारी भीड़ उमड़ी।
शारदीय नवरात्र को लेकर लोगों में भारी उत्साह है। मां भगवती की उपासना से सभी प्रकार के कष्ट दूर होते हैं। शारदीय नवरात्र की शुरुआत होते ही देवी मंदिरों भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाओं ने मां काली देवी की विधि विधान से पूजा पाठ कर आरती उतारी। जिले के 1125 स्थानों में मां अम्बे की प्रतिमाओं को स्थापित किया गया। पहले दिन देवी शैलपुत्री की पूजा आराधना पूरे विधविधान से मंदिरों में हुई। सुबह से ही क्षेत्र के प्रसिद्ध देवी मंदिरों में पूजा को लोगों की भीड़ उमड़ी। इसके साथ ही शाम को रंगबिरंगी लाइटो व आकर्षक पंड़ालों में विराजमान दुर्गा प्रतिमाओं के दर्शन को लोग घरों से बाहर निकले। देवी साधकों ने जवारे बोकर साधना शुरू कर दिया। नौ दिनों तक आदिशक्ति की साधना, भक्ति, पूजा का सिलसिला चलेगा। लोगों ने घरों में भी कलशा स्थापना कर पूजापाठ किया। ग्रामीण क्षेत्रों में मऊ, बरगढ़, मानिकपुर, शिवरामपुर, भरतकूप, पहाड़ी क्षेत्रों में स्थित काली देवी के मंदिरों में भक्तों ने दर्शन किया। नवरात्र के पहले दिन से देखा गया कि शहर के प्रमुख मंदिरों में पुलिस कर्मियों की ड्यूटी नहीं लगाई गई।
What's Your Reaction?






